• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

खेल

दोहरे शतकों के बेताज बादशाह रोहित शर्मा की इस महान खिलाड़ी ने बदली थी किस्मत, जानिए….

दोहरे शतकों के बेताज बादशाह रोहित शर्मा की इस महान खिलाड़ी ने बदली थी किस्मत, जानिए….
IndianLetter Web_Wing
30 April 2021 12:52 PM

नई दिल्ली, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के बायो-बबल में हैं। ऐसे में वे अपना 34वां जन्मदिन भव्य अंदाज में नहीं मना पाएंगे, क्योंकि देशभर में कोरोना वायरस का कहर है और रोहित शर्मा खुद नहीं चाहेंगे कि इन हालातों में वे अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरे शतकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा भी एक आम खिलाड़ी की होते अगर उनकी तकदीर का फैसला एक महान खिलाड़ी नहीं करता।

दरअसल, रोहित शर्मा की किस्मत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बदली थी, क्योंकि साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा को धौनी ने बतौर ओपनर खेलने के लिए कहा था। इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे हिटमैन बनते चले गए। हालांकि, साल 2007 में ही रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था और वे देश के लिए खेलने लगे थे, लेकिन साल 2011 के विश्व कप में रोहित शर्मा को नहीं चुना गया था, जबकि उनके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में आए विराट कोहली को फाइनल फिफ्टीन में जगह मिली थी। उस समय रोहित निराश भी थे, लेकिन 2019 के विश्व कप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाकर सभी की बोलती बंद कर दी।

रोहित शर्मा जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए तो वे एक ऑफ स्पिनर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में नीचे बल्लेबाजी करने आते थे। एक दो या नहीं, करीब 6 साल तक उनके साथ ऐसा ही होता रहा। वे परफॉर्म नहीं करते तो उनको ड्रॉप कर दिया जाता, लेकिन 2013 की आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कम से कम शॉर्ट फॉर्मेट में रोहित शर्मा को कोई टीम तो छोड़िए प्लेइंग इलेवन से भी बाहर नहीं रख सकता था। 2013 के बाद से रोहित शर्मा हिटमैन बन गए और उन्होंने एक के बाद एक सीमित ओवरों की क्रिकेट में दमदार पारियां खेलीं और विश्व रिकॉर्ड बना दिए।

हिटमैन के विश्व रिकॉर्ड

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक या दो नहीं, बल्कि तीन दोहरे शतक जड़े हैं, जो अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। रोहित के अलावा कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा दोहरा शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं जड़ पाया है। इतना ही नहीं, वनडे मैच की एक पारी में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम है। नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन चौके-छक्के के तौर पर भी बनाए हैं। उन्होंने 186 रन सिर्फ चौके-छक्कों के सहारे बटोरकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया हुआ है।

रोहित ने 227 वनडे इंटरनेशन क्रिकेट मैचों की 220 पारियों में 32 बार नाबाद रहते हुए अब तक 9205 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर वनडे क्रिकेट में 264 रन है, जो कि किसी भी एक खिलाड़ी का सबसे ज्यादा है। 48.96 की औसत से वे वनडे क्रिकेट में रन बना रहे हैं। अब तक 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 43 अर्धशतक उन्होंने जड़े हैं। 832 चौके और 244 छक्के वे वनडे क्रिकेट में जड़ चुके हैं। हालांकि, टेस्ट करियर उनका ज्यादा खास नहीं रहा है, लेकिन अब जैसे ही उनको ओपनर की भूमिका मिली तो उन्होंने रेड बॉल से भी कहर बरपाना शुरू कर दिया।

38 टेस्ट मैचों की 64 पारियों में उन्होंने 2615 रन बनाए हैं। वे सात शतक, एक दोहरा शतक और 12 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो वे चार शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 111 मैचों की 103 पारियों में 2864 रन बनाए हैं। 4 शतकों के साथ उन्होंने 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में वे अब तक 252 चौके और 133 छक्के जड़ चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने छक्के किसी भी एक बल्लेबाज ने नहीं जड़े हैं। ऐसे में ये अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

Related Itemsदोहरे शतकों के बेताज बादशाह रोहित शर्मा की इस महान खिलाड़ी ने बदली थी किस्मत
खेल
30 April 2021 12:52 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Itemsदोहरे शतकों के बेताज बादशाह रोहित शर्मा की इस महान खिलाड़ी ने बदली थी किस्मत

More in खेल

  • Read More
    क्या UAI में होना चाहिए ICC T20 World Cup का आयोजन, पैट कमिंस ने कही ये बात

    नई दिल्ली, भारत में कोरोना की दूसरी लहर के कारण आइपीएल 2021 स्थगित होने के बाद, अब...

    IndianLetter Web_Wing 7 May 2021 1:28 PM
  • Read More
    चेन्नई सुपरकिंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी हुए कोरोना संक्रमित, नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर हो सकेंगे रवाना

    नई दिल्ली, बायो बबल में कोरोना की सेंध के कारण आइपीएल के 14वें सत्र को स्थगित करना...

    IndianLetter Web_Wing 6 May 2021 12:58 PM
  • Read More
    टी20 वर्ल्ड कप 2021 के आयोजन पर फैसला जुलाई में, खत्म नहीं हुई भारत में आयोजित होने के संकेत

    भारत में कोविड-19 महामारी की वजह से आइपीएल 2021 का आयोजन बीच में ही स्थगित कर दिया...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:20 PM
  • Read More
    कोविड के कारण से डरे हुए हैं सुरेश रैना, कहा- इतना मजबूर कभी महसूस नहीं किया

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने देश में कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:17 PM
  • Read More
    BCCI अधिकारियों ने बैठक IPL के 14वें एडिशन को स्थगित का लिया फैसला

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया...

    IndianLetter Web_Wing 4 May 2021 1:50 PM
  • Read More
    IPL 2021 में आज का मुकाबला किया गया स्थगित, ये तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में कोरोना वायरस महामारी...

    IndianLetter Web_Wing 3 May 2021 1:02 PM
  • Read More
    IPL 2021 की पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर बरकार

    अहमदाबाद, मुंबई इंडियंस ने शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल...

    IndianLetter Web_Wing 2 May 2021 1:01 PM
  • Read More
    IPL 2021 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, टॉप 5 में पहुंची ये टीम, जानिए….

    अहमदाबाद, पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी...

    IndianLetter Web_Wing 1 May 2021 3:25 PM
  • Read More
    IPL-14: आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, मुंबई और राजस्थान में पहली टक्कर, जानिए कैसे देखें ये मैच

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स...

    IndianLetter Web_Wing 29 April 2021 12:19 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • ओटीटी प्लेटफार्म ‘उल्लू’ से ठगी करने वाली जालसाज हिना की जमानत याचिका खारिज
    अपराध27 August 2021 3:13 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM

Entertainment

  • बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहार, इस मशहूर संगीत निर्देशक का हुआ निधन
    मनोरंजन7 May 2021 12:50 PM
  • पाकिस्तानी सिंगर एक्टर अली जफर ने वीडियो मैसेज में भारत के लोगों के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया किया शेयर
    मनोरंजन6 May 2021 12:29 PM
  • कोरोना से पीड़ित 22 लोगों की सोनू सूद ने बचाई जान, ऐसे किया ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम
    मनोरंजन5 May 2021 3:59 PM
  • डीप नेक ब्लू गाउन पहनकर मोनालिसा ने उड़ाए सबके होश, देंखे ये खूबसूरत तस्वीरें
    मनोरंजन4 May 2021 12:57 PM

Dharm

  • चंद्रायण व्रत से सभी पापों का होता है प्रायश्चित, चंद्रमा का बढता है प्रभाव
    धर्म7 May 2021 10:44 AM
  • 7 मई का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपने राशिफल
    राशिफल7 May 2021 6:40 AM
  • इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए आखिर क्यों सोना खरीदना होता है शुभ
    धर्म6 May 2021 10:10 AM
  • 6 मई का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
    राशिफल6 May 2021 9:40 AM

Uttar Pradesh

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations