लखनऊ: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जब लंका पर चढ़ाई करने जा रहे थे तो उस समय वानर सेना ने रामेश्वरम से लंका तक पत्थरों से एक सेतु का निर्माण किया था यह बात तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था तो उस समय भी वानरो ने फिर से एक सेतु का निर्माण किया था यह बात शायद ही आपको पता हो।
बंदरों द्वारा बनाया गया यह सेतु भगवान् श्रीकृष की नगरी मथुरा से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर काम्यवन में एक सरोवर पर बनाया गया था। इस सेतु को भी सेतुबंध रामेश्वरम नाम दिया गया। इस सरोवर के उत्तर दिशा में एक भगवान भोलेनाथ का मंदिर है जिसे रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है| सरोवर के दक्षिण में एक टीले पर लंका भी बना हुआ।
Facebook
Twitter
Google+
RSS