पुडुचेरी। पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ रहा है। राज्य की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने गुरुवार को मुख्मंयत्री वी नारायणसामी के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सरकारी अफसरों को आधिकारिक कार्यों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग से बचने को कहा गया था।
अब किरण बेदी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस, डीएमके मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके तहत पुडुचेरी बंद का एलान किया गया है.
Puducherry: Congress,DMK,VCK call for a bandh in protest against Lt.Governor Kiran Bedi pic.twitter.com/Csi5PJwARe
— ANI (@ANI) July 8, 2017
किरण बेदी ने सीएम वी नारायणसामी के आदेश को किया रद्द
If Puducherry has to be a progressive UT it cannot be retrograde in communications. Hence @CM_Puducherry's order stands cancelled:@PMOIndia pic.twitter.com/26RzCcuJIM
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 5, 2017
किरण ने ट्वीट किया, ‘अगर पुडुचेरी को प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश बनना है तो संचार में वह पिछड़ा नहीं रह सकता। इसलिए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री का आदेश रद्द किया जाता है।’
बेदी ने किया पलटवार
इससे पहले सीएम नारायणसामी ने एक सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को सरकारी कामों में फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे माध्यमों के उपयोग से बचने को कहा गया था। इस आदेश के पीछे तर्क दिया गया था कि इस कंपनियों के सर्वर विदेशों में लगे हैं और ऐसे में सरकारी दस्तावेज़ों को वहां से डाउनलोड कर उसके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने इस सर्कुलर में सरकारी अफसरों से साथ ही कहा कि आधिकारिक संवाद के लिए कोई ग्रुप नहीं बनाना चाहिए और न ही ऐसे सोशल मीडिया पर किसी ग्रुप के लिए अधिकारियों को सदस्य बनना चाहिए। इसमें कहा गया कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
सीएम ने यह आदेश तब जारी किया था, जब किरण बेदी ने पुडुचेरी सिविल सर्विस कैडर के एक अफसर को वॉट्सएेप ग्रुप में भद्दा वीडियो पोस्ट करने के लिए सस्पेंड कर दिया था। इस ग्रुप में किरण बेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। इस ग्रुप को किरण बेदी ने ही बनवाया था ताकि वो सीधे आदेश दे सकें। बेदी ने अपने इस फैसले से सीएम पर पलटवार किया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS