नई दिल्ली: आपने ज्यादातर घरों में एक चीज जरूर देखी होगी वह है किसी के घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली या कुमकुम से पैरों के निशान बने। क्या आपको पता है यह पैरों के निशान क्यों बनाये जाते हैं, अगर नहीं तो हम बताते हैं। हिन्दू धर्म व संस्कृति में घर के बाहर रंगोली बनाना अति आवश्यक होता है क्योंकि कुमकुम या रंगोली से बने पैरों के निशान शुभ शगुन माना जाता है।
नहीं बने हैं पैर तो आज ही बना लें-
शास्त्रों के अनुसार, यह पैरों के निशान माता लक्ष्मी के माने जाते हैं, देवी के पैरों के निशान मुख्य द्वार के पास जमीन पर लगाना चाहिए। अगर घर के बाहर कुमकुम के छोटे-छोटे पैर बारह महीने बने रहें तो इसके भी अनेक लाभ होते हैं। यदि आपके घर के बाहर देवी लक्ष्मी के चरणों के निशान बने हैं तो इससे सभी देवी-देवताओं की शुभ दृष्टि हमारे घर और सदस्यों पर सदैव बनी रहती है।
इसके अलावा अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव भी कम होता है। इतना ही नहीं आपके घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसलिए अगर आपके घर के बाहर माता लक्ष्मी के पैरों के निशान नहीं बने हैं तो आप भी बना लें क्योंकि इससे पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS