बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर बढ़ापुर विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इन्द्रदेव ने टिकट वितरण में भाजपा हाईकमान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय सांसद पर पैसों के बल पर टिकट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार बढ़ापुर विधान सभा के लोग मेरे अपमान का बदला लेगें। साथ ही अगर वह इस बार चुनाव जीत जाते हैं।तो वह बढ़ापुर विधान सभा का रिकार्ड विकास के कराएगें।
दोनों हाथों से दौलत बटोरने में लगे हुए लोग
बढ़ापुर विधान सभा के लोकप्रिय निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर इन्द्रदेव सायं करीब चार बजे स्थानीय कश्यप धर्मशाला में अपने कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरान्ंत एक सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा हाईकमान पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने इशारों ही इशारों में ठाकुर सर्वेश पर निशाना साधते हुए कुछ कहा लोग दोनों हाथों से दौलत बटोरने में लगे हुए हैं। पहले खुद जीत गये तथा बढ़ापुर विधान सभा में कुछ भी काम नहीं किया।
अबकी बार अपने पुत्र को बढ़ापुर विधान सभा को लूटने के लिए चुनाव मैदान में उतार दिया है। जनता इसका जवाब आने वाली 15 फरवरी को दे देगी। बढ़ापुर क्षेत्र की जनता के अभिमान को भाजपा हाईकमान ने ठेस पहुंचाई है। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह व ठाकुर सर्वेश का जहां तहां विरोध हो रहा है। लोग उनको काले झण्डें दिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। वह जनता के सामने आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ापुर विधान सभा से भाजपा हाईकमान ने उन्हें टिकट दे दिया था। परंन्तु कुछ लोगों ने षडयंन्त्र के तहत मेरे टिकट कटवाया है। ऐसे लोगों को बढ़ापुर विधान सभा की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
कुछ लोग पैसों के बल पर टिकट लाते हैं
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसों के बल पर टिकट लाते हैं। उन्होंने कभी पैसों के बल पर टिकट लेना गवाराह नहीं किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में उतरने से पहले अफजलगढ़, रायपुर, रहेड़, बढ़ापुर आदि क्षेत्रों में मैनें मीटिंग की और कार्यकर्ताओं से सलाह मशवराह किया। सभी लोगों ने चुनाव लडने के लिए कहा हालांकि कुछ पार्टी उनको टिकट देना चाहती थी परंन्तु क्षेत्र के लोगों की मर्जी थी कि निर्दलीय चुनाव लड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है वह गांव गांव जा रहे है लोग बता रहे हैं कि हमने क्षेत्रीय सांसद ठाकुर सर्वेश व भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह को खड़ा भी नहीं होने दिया। उनके कार्यकाल में बढ़ापुर विधान सभा में हिन्दु ,मुस्लिम भाईचारा बना रहा साथ ही क्षेत्र में कई सड़कें उनके समय में बनाई गई। उन्होंने लोगों से भारी मात्रा में उन्हें वोट देने की अपील की।
शिक्षा की महत्ता को बल
बढ़ापुर विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डा0 इन्द्रदेव सिंह ने कहा कि वह बढ़ापुर विधान सभा की समस्या से भलि भांति परिचित हैं। अगर वह इस इस बार चुनाव जीतते हैं तो कस्बे में महाविद्यालय का निर्माण कराएगें। उन्होंने पूर्व में बलिकाओं के लिए कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज बनवाया था। साथ ही साथ कस्बे में टेक्नीकल कॉलेज की स्थापना भी कराई जाएगी।
बढ़ापुर बाईपास भी कस्बे की प्रमुख समस्या ही इसका भी वह प्रयास करेंगे। साथ ही जंगल जानवरों की रोकथाम के लिए तार बाड़ व दीवार बनाई जाएगी जिससे कोई भी जानवर किसी भी आदमी को कोई हाांनि न पहुंचा सके।
Facebook
Twitter
Google+
RSS