नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया ने मिड साइज सेडान होंडा सिटी के नए वर्जन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। नई कार 14 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर मॉडल के नए वर्जन की प्री-बुकिंग को सभी ऑथराइज्ड होंडा डीलरशिप पर शुरू कर दी है। बुकिंग के लिए 21 हजार रुपए का अमाउंट देना होगा।
नए लुक में आएगी कार:
नए वर्जन को ज्यादा स्टाइलिश लुक और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाना है। इसमें नए एलईडी पैकेज, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और एवीएन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि शामिल हैं।
कंपनी ने क्या कहा:
होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ योशिरो उनो ने जारी बयान में कहा कि देश में ऑपरेशन शुरू करने से लेकर अब तक होंडा सिटी सबसे सफल मॉडल है। हमें कस्टमर्स की ओर से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और हम इस कहानी में एक और चैप्टर को जोड़ते हुए नई होंडा सिटी 2017 को लॉन्च करने जा रहे हैं।
1998 में आई थी पहली होंडा सिटी:
भारत में पहली होंडा सिटी जनवरी 1998 को पेश की गई थी जो भी देश में सबसे पॉपुलर सेडान बन गई। इसमें 6.5 लाख ओनर्स हैं। होंडा सिटी के चौथे जेनरेशन को जनवरी 2014 में लॉन्च किया गया था जिसकी सेल 2.24 लाख यूनिट्स हो चुकी है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS