पटना: अभी तक आपने कई जीव जंतु प्रेमी देखे होंगे लेकिन बिहार में एक महिला का अपने पालतू तोते के लिए अनोखा लगाव देखने को मिला। नवादा जिले की एक महिला का तोता लापता हो गया तो उसने उसके वियोग में खाना पीना छोड़ दिया। इतना ही नहीं इस महिला ने अपने तोते के लापता हो जाने पर लोगों के बीच उसकी गुमशुदगी का पर्चा छपवा कर बांटा। साथ ही उस पर्चे में लिखवा दिया कि तोते को ढूंढने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
तोते के चक्कर में बबिता देवी खो बैठी हैं सुध-बुध
वारसलिगंज चौक निवासी बबीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पालतू तोते के खो जाने से बबिता देवी बावली हो गई हैं। इनका हाल भी वहीं हो गया है जैसा श्रीकृष्ण के जाने के बाद गोपियों का था। तोते के वियोग में बबीता देवी ने तीन जनवरी से अन्न त्याग दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से ये तोता महिला के परिवार को रोज सुबह जगाता था।
सुरेश राणा के बयान पर आजम ने जताई नाराजगी, कहा- कर्फ्यू के अलावा है ही क्या इनके पास देने को
तोता उनके परिवार के सदस्य की तरह था। साथ ही वो पिंजड़े में रहने के बजाए घर में खुले स्थान पर रहता था। अपने तोते के खो जाने से दुखी बबीता देवी ने लोगों के बीच उसकी तलाश कर वापस लाने के लिए पर्चा छपवाकर बांटा है। उस पर्चे पर लिखा है कि जो भी कोई तोते को ढूंढकर लाएगा उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
वारसलिगंज स्थित एस एल सिन्हा कालेज के प्रोफेसर बच्चन पांडेय ने बताया कि बबीता देवी के तीन पुत्रों और रिश्तेदारों ने वॉट्सऐप के जरिए भी इसके लिए अभियान छेड़ा है। हालांकि उन्हें जब तक सफलता हासिल नहीं हुई तब महिला ने तोते को ढूंढने के लिए इनाम की घोषणा की।
Facebook
Twitter
Google+
RSS