नई दिल्ली। हर भारतवासी के लिए गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी का दिन बहुत मायने रखता है। क्योंकि आज ही के दिन सन 1950 में हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत पूरी तरह गणतंत्र बन गया। गणतंत्र दिवस के ही दिन भारत के हर नागरिक को अपनी पहचान मिली। आज का दिन हर हिन्दुस्तानी के लिए आन-बान और शान का दिन होता है।
यह भी पढ़ें : राजपथ पर 68वें गणतंत्र दिवस की धूम, राष्ट्रपति ने इंडिया गेट पर तिरंगे को फहराया
हमारा देश 15 अगस्त सन 1947 में आजाद हो गया लेकिन असली आज़ादी 26 जनवरी 1950 को ही मिली। क्योंकि देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को सशक्त हुआ। इस संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों के अच्छे लक्षणों को अपने संविधान में आत्मसात करने का प्रयास किया है।
26 जनवरी को देश के लिए कुर्बान हुए शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया जाता है। सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी प्रतिष्ठानों में झंडा फहराकर लोग अपनी देश की गरिमा का सम्मान करते हैं। इसके आलवा देश की सुरक्षा में लगी सभी सेना की टुकडियां अपने शौर्य का प्रदर्शन कर देश को गौरवांवित करती हैं। इसके साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक-पारंपरिक पहचान को दर्शाने के लिए उनकी झाकियां भी पेश की जाती है।
- भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। यह 10 बजकर 18 मिनट पर लागू हुआ था।
- गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी।
- भारतीय संविधान की दो प्रत्तियां जो हिन्दी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई।
- भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई हैं।
- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमैंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
- 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बैंड हिस्सा लेते हैं। यह दिन गणतंत्र दिवस के समारोह के समापन के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया।
- 950 में पहले मुख्य अतिथि थे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो।
- इस दिन अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, परमवीर चक्र, वीर चक्र और महावीर चक्र से वीरों को सम्मानित किया जाता है।
- एयरफोर्स के जवान एयर शो करते हैं, जिसमें कई तरह के हवाई करतब दिखाए जाते हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS