लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। पहली बार प्रियंका का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
पहली बार प्रियंका गाँधी को बनाया गया स्टार प्रचारक
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम भी शामिल है।
इनके अलावा लिस्ट में मीरा कुमार, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंदर सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह जुबेर खान, राना गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजयलक्ष्मी साधो, नगमा, बृजलाल खबरी और रिजवान जहीर के नाम शामिल हैं।
अगली स्लाइड में देखें सभी 40 स्टार प्रचारकों के नाम
Facebook
Twitter
Google+
RSS