मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर बहुत जल्द छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। छोटे पर्दे के सबसे फेमस रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर शुरु होने जा रहा है जिसके होस्ट अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणबीर कपूर होंगे।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ को अब रणबीर कपूर करेंगे होस्ट
‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। पहले और दूसरे सीज़न में इसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। लेकिन तीसरे सीजन में ये जिम्मा शाहरुख खान को दे दिया गया था। इसके बाद सीजन 4 से 8 तक फिर अमिताभ ने होस्ट की कुर्सी संभाली। अब इस कुर्सी में रणबीर कपूर बैठेंगे।
ये एक क्वीज़ शो है जिसमें 15 सवालों के सही जवाब देने वाले को करोड़ों का प्राइज़ मनी दिया जाता है। हर सवाल के साथ चार ऑप्शन और कुछ लाइफ लाइन भी दी जाती हैं, जो आपको सही जवाब चुनने में मदद करती हैं। इस शो में बतौर होस्ट जितना अमिताभ बच्चन को पसंद किया गया उतना और किसी को नहीं किया गया। अब देखना होगा कि क्या रणबीर कपूर को ऑडियंस से बिग बी जितना प्यार मिलेगा। शो कब से शुरु होगा फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS