मुंबई। बिग बॉस 10 की एक्स कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका जग्गा को भले ही शो से धक्के मारकर निकाला गया हो, लेकिन अब वो सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरने के लिए तैयार है। जी हां, बिग बॉस 10 की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा मूस बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर का नाम इंदर कुमार और डायरेक्टर का नाम राधे मोहन है।
प्रियंका जग्गा को उनके बुरे बर्ताव के कारण बिग बॉस से निकाला गया था
प्रियंका जग्गा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी एक फोटो पोस्ट की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, रॉक करने के लिए तैयार हूं… मैं बहुत लकी हूं… बड़ी स्क्रिन पर जल्द ही आने वाली हूं… प्रोड्यूसर इंद्र कुमार सर और निर्देशक राधे मोहन जी को धन्यवाद…।
इंद्र कुमार ने ग्रैंड मस्ती और धमाल सीरीज का निर्देशन किया है। प्रियंका और उनके भाई समीर जग्गा फिल्म के सेट से लगातार पोस्ट कर रहे हैं। प्रियंका जग्गा बहुत पहले से एक्टिंग में ट्राई कर रही थीं। कुछ साल पहले वो एक पंजाबी गाने के वीडियो में भी फीचर हो चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस 10 में आने के बाद प्रियंका का नाम घर-घर तक पहुंच गया। लेकिन शो में उनका बाकी कंटेस्टेंट के साथ बुरे बर्ताव के कारण निकाल दिया गया। प्रियंका को खुद सलमान खान ने घर से बेघर किया था। इसके बाद उनके भाई समीर जग्गा ने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार को काफी भला-बुरा कहा। साथ ही सलमान ने ये भी कहा था कि अगर अब प्रियंका को शो में वापस लिया तो वो खुद ये शो छोड़ देंगे। अब देखना होगा प्रियंका के इस डेब्यू पर सलमान का क्या रिएक्शन आता है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS