पटना: जहाँ एक ओर आज बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर राज्य में मानव श्रृंखला को लेकर इतिहास रचने को तैयार हैं। वहीं विरोधी राजनीतिक रोटियां सेकने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर चलाये जा रहे मानव श्रृंखला को लेकर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला से जनता को कुछ फायदा नहीं होने वाली है यह सिर्फ अपना ब्रांडिंग के नाम पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं।
मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों को किया जा रहा मजबूर
इतना ही नहीं मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियो को रात दिन लगाये हुए हैं तथा जबरन सभी लोगों को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लगा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कल वनने वाली मानव श्रृंखला में लोग भाग नही ले। उन्होंने कहा कि हम शराबबंदी के पक्ष में है लेकिन शराबबंदी के नाम पर तुगलकी फरमान का कभी भी साथ नहीं देगे। हमारे माता पिता भी बहुत पहले शराब बनाने की काम करते थे लेकिन हमने शराब बनाने से रोक दिया था।
यह भी पढ़ें: बिहार में आज दो करोड़ लोग बनाएंगे इतिहास, शराबबंदी के समर्थन में बनाएंगे विराट मानव श्रृंखला
नालंदा जिले के राजगीर कुंड पर राष्ट्रीय भेडंरस दिवस सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाग लिया। ये उक्त बातें जीतन राम मांझी ने इस दौरान कही। जीतन राम मांझी ने आगे यह भी कहा कि आज दुष्कर्म और हथियार के साथ पकड़े जाने पर कानूनी तौर पर पांच साल की सजा होती है लेकिन शराब के साथ पर इससे भी कठोर सजा का प्रावधान रखा की बिल्कुल तालिबानी कानून है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS