लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी अपराध और भ्रष्टचार में डूबी है। सपा सरकार के ऐसे क्रिया कलापों की जांच भारतीय जनता पार्टी कराएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनना सुनिश्चित है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान जारी कर कही। एक चैनल की ओर से हुए खुलासों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इन खुलासों और भ्रष्टाचार की जांच तीव्र गति से कराएगी और सभी दोषियों को जेल भेजेगी।
भाजपा कराएगी सपा सरकार के क्रियाकलापों की जांच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार ने उप्र को दोनों हाथों से निर्दयता से लूटा है। अपराधों में प्रदेश को पहला स्थान दिलाया है। महिलाओं और बच्चियों की प्रतिष्ठा इस सरकार में सुरक्षित नहीं रही है। पुलिस बल के लोग भी मौत के घाट उतार दिए गए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो हमारे आरोपों की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि हर दिन प्रदेश में 24 रेप, 21 रेप के प्रयास, 13 मर्डर, 33 अपहरण, 19 दंगे और 136 चोरी कुल एक दिन में 7650 क्राइम की घटनाएं सबसे बड़े प्रदेश को क्राइम स्टेट बना रही है। उन्होने कहा कि यह एक दिन का रिपोर्ट कार्ड है। ऐसा तब है जब उप्र पुलिस आए दिन अपराधों की रिपोर्ट नहीं करती।
यह भी पढ़ें: अखिलेश की लिस्ट में चाचा शिवपाल को मिली जगह, जसवंत नगर से लड़ेंगे चुनाव
गौर करने की बात यह है कि यह अपराध की घटनाएं 70 प्रतिशत सपा के विधायकों और मंत्रियो के क्षेत्रों में हुई है। उन्होंने कहा कि उप्र की राजधानी लखनऊ में साल भर में 2.78 लाख अपराध रजिस्टर्ड हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यादव सिंह की डायरी की जांच से जो खुलासे चैनल ने किए हैं उसमे अखिलेश यादव के मामा, चाचा, भाई, भतीजे आदि के नाम है। हमारी पार्टी की सरकार सभी मामलों की जांच कराएगी अपराधी व भ्रष्टाचारी जेल के अंदर होंगे।
Facebook
Twitter
Google+
RSS