नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस में यह साफ कर दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ये भी जानकारी दी की आने वाले दिनों में पंजाब चुनाव के लिए राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस पार्टी प्रचार करेंगे। लेकिन प्रियंका गांधी ने इससे दूरी बना ली है।
यह भी पढ़ें : अच्छे दिन : अमीरों की बेनामी संपत्ति बेचकर अब गरीबों को घर देगी मोदी सरकार
पहले कई बार कैप्टन अमरिंदर सिंह , प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब में चुनाव प्रचार करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने कई बार औपचारिक रूप से उन्हें लेखकर भी चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया है।
40 स्टार कैंपेनर की बनी लिस्ट
कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू को मह्तवपूर्ण जगह दी गई है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS