देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। सोमवार को राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस पर हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है। तिरंगे के लिए कई जवानों ने गोलियां तक खाईं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 52 साल तक नागपुर के आरएसएस दफ्तर में तिरंगा नही था। वो भगवा झंड़े को सेल्यूट करते थे, तिरंगे को नही। राहुल गांधी की रैली को सुनने काफी लोगों की भीड़ उमड़ी।
राहुल गांधी की रैली में उमड़ा जनसैलाब
राहुल ने कहा कि मैं 7-8 महीने से शोध कर रहा हूं। यहां तक की गूगल भी किया कि हमारी पार्टी क्या है, जिसे बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं। हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि डरो मत। सेना, किसान और मजदूर से हम कहते हैं कि डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो। ‘उत्तराखंड रहे खुशहाल, रावत पूरे पांच साल’ का स्लोगन भी जारी किया गया है। इस विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का यह दूसरा जनसभा संबोधन है, जिसके चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
पीएम मोदी पर साधा निशान
राहुल ने यहां पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जो मोदी सरकार हमारे देश के साथ कर रही है, क्या वो एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है? आरबीआई, जो देश की वित्तीय आत्मा है, उसे एक मिनट में मारा दिया गया। वहीं खादी विवाद पर राहुल ने कहा कि मोदीजी खादी के प्रतिनिधि बन गए है। एक मंत्री कहते हैं कि मोदी, गांधीजी से भी बड़े ब्रांड हैं। अब रामलीला में भगवान राम भी मोदी का मास्क पहनेंगे। अब हर जगह मोदी ही दिखेंगे।
Facebook
Twitter
Google+
RSS