नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां एकदम जोश में आ गई हैं। कोई भी पार्टी किसी तरह की कसर नहीं उठाना चाहती है। वहीं चुनावों में पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी शुरु हो जाता है। जहां सिद्धू बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। उत्तराखंड में इस बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इससे पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत 9 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पर हमला बोला। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। जिस तरीके से कांग्रेस का प्रबंधन हो रहा है उसमें समर्पित कार्यकर्ताओं के हित का कहीं से ख्याल नहीं रखा जा रहा।
‘दुखी मन से छोड़ रहा हूं कांग्रेस’
बीजेपी में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य ने बीजेपी ऑफिस में श्याम जाजू और विजय बहुगुणा के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। आर्य ने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से कांग्रेस से त्यागपत्र दे रहा हूं। हम उत्तराखंड का विकास चाहते हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि अब कांग्रेस में सब कुछ बदल रहा है अब वो कांग्रेस नहीं रही जो पहले रही थी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS