लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की राजनीति में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में पार्टी सिंबल के संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सपा से बाह विधानसभा सीट से विधायक राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने पत्नी समेत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उत्तर प्रदेश भजापा अध्यक्ष केशव मौर्या ने अरिदमन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्या ने अरिदमन सिंह को दिलाई पार्टी की सदस्यता
आपको बता दें कि इससे पहले सपा नेता अशोक प्रधान भी भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। वहीं मुलायम खेमे से अरिदमन सिंह को आगरा की बाह सीट से प्रत्याशी भी बनाया गया था। यही नहीं अखिलेश यादव की सूची में भी इनका नाम था। समाजवादी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी वह भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुके हैं।
उनके साथ ही समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह को भी अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होने भी अपने पति के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS