कहते हैं कि ट्रेंड कभी न कभी वापसी जरूर करता है। हालांकि कई लोग इस बता की खिलाफत भी करते हैं लेकिन कई लोग इसके समर्थन में भी रहते हैं। अभी तक 40-50 साल पुराने ट्रेंड को वापसी करते तो सुना है लेकिन क्या कभी 1500 साल पुराने ट्रेंड को वापस आये देखा या सुना है। विश्वास नहीं हो रहा न…लेकिन यह हकीकत है। दरअसल, एक ममी के पैरों में ठीक वैसे ही जूते देखने को मिले हैं जैसा adidas कंपनी बनाती है।
एडीडास कंपनी के जूते 1500 साल पहले भी लोग पहनते थे
दरअसल, हाल ही में 1500 साल पहले मरी हुई महिला की ममी मिली, जो सिर्फ एक हाथ वाली थी लेकिन उसके दोनों पैरों में ठीक वैसी ही डिजाइन के जूते थे जो आजकल adidas के शोरूम में आपको देखने को मिलेंगे। यानि कहा जा सकता है उस समय के डिजाइन को अब दोबारा फॉलो किया जाने लगा।
हाल ही में एक महिला की ममी को अल्ताई पर्वतों में 10,000 फीट की ऊंचाई पर पाया गया। अनुमान लगाया जाता है कि यह ममी, 1500 साल पुरानी है। इस ममी के एक ही हाथ है और दो पैर हैं। इस ममी के पैरों में जिस डिजाइन के जूते हैं ठीक उसी तरह की डिजाइन के जूते adidas में भी बिकते हैं।
जर्मन स्पोर्ट्सवियर adidas के ये जूते स्ट्रीप डिजाइन के नाम से जाते हैं। ये जूते, हु-ब-हु उस ममी के जूतों की तरह ही हैं। क्या पहले भी adidas हुआ करता था।
मिली हुई ममी को उसे घोड़े के साथ दफनाया गया था यानि बात साफ है कि उस समय में भी औरतें घुड़सवारी किया करती थी। 1500 साल पहले भी औरतों में ये जज़्बा था, जो आज भी देखा जाता है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS