पेरिस। आजकल किसी की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड होना आम बात है। अक्सर देखा जाता है कि प्यार में लोग एक दूसरे के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। सभी अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं। लेकिन एक ऐसा वाक्या सामने आया है जब एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को ऊंची चट्टान से नीचे धक्का दे दिया। इस सारी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को चट्टान से फेंका नीचे
यह घटना फ्रांस की है जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को समुद्र के किनारे घुमाने ले जाता है। वो दोनों चट्टान के ऊपर आपस में हसी मजाक करते हैं फिर अचानक लड़का लड़की को धक्का दे देता है, जिस कारण वह नीचे जा गिरती है।
इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को धक्का दिया है। इस पूरे वाक्ये को लड़के ने अपने मोबाइल फोन में शूट किया। जिसके बाद से यह वोडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। दर्शक इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे है। कुछ इस घटना की निंदा कर रहे हैं तो किसी ने इसे प्रैंक वीडियो करार दिया है।
देखे वीडियो-
वीडियो के अंत में लड़की जब नीचे गिर जाती है तो लड़का थम्स अप का साइन कैमरे में दिखाता है।वीडियो फुटेज में दोनों जोड़े एक ऊंची चट्टान पर एक साथ जाते हैं और लड़की अपने बॉयफ्रेंड की तरफ मुड़ती है और हंसती है। लेकिन उस रोमांटिक दृश्य को देखने के बजाय लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सिने पर अपना हाथ रखता है और उसे तेजी से धक्का दे देता है। लड़की चिल्लाती है और चट्टानों से टकराते हुए नीचे गिर जाती है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS