गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार को एक घर के ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एक परिवार के लिए काल बनकर आयी
पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गाजियाबाद के लोनी इलाके स्थित एक घर की छत गिर गई। जिसके कारण नीचे सो रहे परिवार के सदस्यों में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
Ghaziabad: 5 dead and 5 injured after a house in Loni area collapsed late last night. pic.twitter.com/P9xYMwkyBF
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2017
उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों में दो बहनें रेशमा (35) एवं हसीना (29) और तीन बच्चे शबा (9) आफिया (8) और दानिश (5) शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बचाव कार्य शुरु कर दिया। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS