लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप आज भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक ग्यारह जनवरी की सुबह से पूरे एक सप्ताह तक राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इस दौरान ठंड के साथ ही घना कोहरा भी पड़ेगा।
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस
राजधानी में दिनभर बदली के बाद शाम होते ही कोहरे की चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। लखनऊ समेत ज्यादातर शहरों में स्कूलों की पहले की सर्दी की वजह से छुट्टी कर दी गयी है। सूरज न निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए शासन ने सूबे भर में अलाव जलाने के निर्देश दिये थे। अलाव की लगातार मानीटरिंग भी हो रही है। अफसरों को हर शाम खुद ही चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण करने की हिदायत है।
राजधानी सहित प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर सोमवार की सुबह कोहरा रहा और दिन में हल्की धूप रही। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। राजधानी में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ,जो सामान्य था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS