नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को पंजाब के लिए पंजाब में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र साथ ही चंडीगढ़ में और जिला स्तर पर जारी किया जाएगा। घोषण पत्र में चार हफ्ते के भीतर ड्रग्स समस्या खत्म करने के वादे के अलावा युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के अलावा किसानों के लिए भी कर्ज माफी का वादा है। आइए जानते हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र की कुछ खास बातें –
पंजाब में कांग्रेस का घोषणा पत्र में ये है खास –
- कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया है।
- युवाओं को कांग्रेस ने 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान।
- कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों का भी ख्याल रखा गया है। किसानों को खुश करते हुए कहा गया कि खेती के लिए अनुकूल माहौल व सुविधा दी जाएगा। इसके साथ-साथ किसानों की न्यूनतम आय भी तय की जाएगी।
- कांग्रेस के घोषणापत्र में पंजाब के पानी को भी प्रमुखता दी गई। इसमें कहा गया पंजाब का पानी बाहर नहीं जाएगा। राज्य के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा।
- किसानों के लिए बीमा पॉलिसी लाने सहित उनके कल्याण के लिए कई वादे किए गए हैं। बिजली की दरें घटाने और इसे पांच रुपये प्रति यूनिट करने का वादा भी शामिल है।
- कांग्रेस के घोषणा पत्र में खेल और खिलाडि़यों का बढ़ावा देने का वादा भी किया गया है। इसमें ओलंपिक में गोल्ड जितने वाले को छह करोड़। सिल्वर मेडल जीतने पर चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये। ओलेपिक में हिस्सा लेने वाले को 15 लाख रुपये मिलेंगे।
- घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार पर भी प्रहार की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए राज्य में नया लोकपाल कानून बनाया जाएगा और इसके दायरे में मुख्यमंत्री का पद भी होगा।
- कांग्रेस वीआईपी कल्चर खत्म करेगी।
- पंजाब का मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर प्रयोग नहीं करेगा।
- शराब ठेके हर साल 5 फीसदी के हिसाब से कम किए जाएंगे।
- इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन बनाई जाएगी।
- कांग्रेस रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से घरविहीन व गरीब लोगों के लिए पांच रुपये में खाना देगी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS