नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट बदली। आज सुबह से ही हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई जिस कारण ठंड बढ़ गयी है। शनिवार सुबह बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से 3.4 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से लगातार बर्फबारी हो रही। लगातार हो रही बर्फबारी से वादी के अधिकांश इलाकों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है।
Light rain showers in Delhi, temperature takes a dip. pic.twitter.com/qkG3ePUwWk
— ANI (@ANI) January 7, 2017
दिल्ली में बारिश के बाद मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।” अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी रही। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Himachal Pradesh: Shimla receives heavy snowfall in the morning, all roads in Shimla, Kufri, Narkanda, Mashobra closed. pic.twitter.com/0k8yOIZ7kg
— ANI (@ANI) January 7, 2017
वहीं दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात की खबरें हैं। बर्फवारी से हिमाचल में शिमला, कुफरी, नरकंडा और मसोहोबरा को जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसी तरह बर्फबारी के कारण जम्मू से कश्मीर का भी संपर्क टूट गया है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में बिजली की सेवा भी बाधित हो रही है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS