पटना। बिहार की राजधानी पटना में किराए के फ़्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए चार पुरुषों, दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लड़की चार लड़को के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली।
पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस के मुताबिक़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज को गुप्त सूचना मिलने पर शास्त्री नगर पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार देर रात शेखपुरा इलाके में उस फ्लैट पर दबिश डाली। पुलिस ने वहां कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उस फ्लैट के मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि पुलिस को पता चला है कि उसे किराये के रूप में एक मोटी रकम दी गई थी।
संचालिका लड़कियों से करवाती थी यह गंदा काम, पति करता था मदद
बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट की संचालिका अपार्टमेंट में बाहर से बुलाकर लड़कियों से ये काम कराती थी। उसके साथ उसका पति भी इस धंधे में शामिल था। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो रूम से कई सेक्स वर्धक दवाइया और कंडोम बरामद हुए हैं। नशे का सामान भी मिला है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS