औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित जाखिम स्टेशन के समीप ट्रेन के चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
धान की दवनी करने के लिए जा रहे थे अमरपुरा
पुलिस के अनुसार, यह सभी मजदूर पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरपुरा गांव में धान की दवनी करने के लिए जा रहे थे। अमरबिगहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मदार नदी पर बने रेल पुल के समीप सभी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोननगर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही सोननगर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनों मृतक कामेश्वर सिंह, विक्रम राम, किरण सिंह झारखण्ड के गढ़वा जिले के चपरी थाना लंका के रहने वाले थे, जबकि एक मजदूर अध्योघ्या सिंह चापरी टोला बुरी तरह से घायल हो गया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS