पटना: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे। शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 66 साल के थे। ओम पुरी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने ओम पुरी के निधन को फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओम पुरी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे। उन्हें उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 1990 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वह अपने अभिनय से फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का निधन
गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे। शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 66 साल के थे। उनके एक पारिवारिक मित्र ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की। ओम पुरी की गिनती समानांतर सिनेमा के महारथियों में की जाती है। उन्होंने साथ ही कई व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया। वह हाल तक फिल्मों में सक्रिय रहे।
Facebook
Twitter
Google+
RSS