लखनऊ। घने कोहरे के साथ पड़ रही कड़ाके की ठण्ड ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बर्फीली हवाओं से गलन और बढ़ गई। गुरूवार को राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में भयंकर कोहरा पड़ रहा है।
दिन में रहेगा कोहरे का असर
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बतया है कि दिन में कोहरे का असर रहेगा। दृश्यता में कमी आएगी जिससे यातयात पर इसका असर पड़ेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में काफी बर्फबारी हुई है जो पिछले नौ वर्षों की सर्वाधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान गुरूवार को आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का आठ डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 8.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा का सात डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।
दादरी में ठण्ड से एक किसान की मौत
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से क्षेत्र में लगातार शीतलहर चल रही है। रात के समय खेतों में तो सर्द हवाओं का यह प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाता है। जिसका शिकार किसान लगातार बन रहे है। मंगलवार रात गांव भैरवी निवासी किसान विनोद कुमार अपने खेतों में ¨सचाई के लिए गया था। सुबह वह वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके चलते परिजन उसे तलाशते हुए खेत में पहुंचे। वहां पर विनोद अचेत अवस्था में पड़ा था तथा उसका शरीर अकड़ा हुआ था।
उन्होंने तुरंत उसे संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस व अन्य ग्रामीणों को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्री व दो पुत्र छोड़ गया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS