लखनऊ: राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाजवादी परिवार में चल रही भीतरी रार को लेकर कहा कि पिता और पुत्र के बीच विवाद ठीक नहीं है। कल्याण ने हालांकि यह भी कहा कि मुलायम समझदार आदमी है वह इसका हल निकाल लेंगे।
पिता-पुत्र के बीच बगावत ठीक नहीं
लखनऊ में दो मॉल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर 85वें जन्मदिन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने कहा कि पिता-पुत्र के बीच बगावत ठीक नहीं है। वैसे मुलायम समझदार हैं, कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: बसपा की पहली 100 उम्मीदवारों की सूची जारी
एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, लिहाजा संवैधानिक पद पर होते हुए वह कोई राजनीतिक बयान नहीं देंगे, लेकिन इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में ही कह दिया कि उनके प्रशंसक समझदार हैं और उनको पता है कि उन्हें क्या करना है।
कल्याण सिंह का जन्म
गौरतलब है कि कल्याण सिंह आज 84 वर्ष के हो गए हैं। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मधौली गांव में हुआ था। पिता तेजपाल सिंह और मां सीता की छत्रछाया में उनकी शिक्षा अलीगढ़ में ही हुई। कल्याण सिंह ने धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से बीए, एलटी किया। कल्याण से मिलने वालों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। उनसे मिलने कई नेता, सांसद और हजारों प्रशंसक पहुंचे। उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जल संधाधन मंत्री उमा भारती ने उन्हें फोन कर बधाई दी।
राजनीतिक करियर
1967 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1977 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। 1980 में वह पार्टी के संगठन सचिव और 1984 में प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये। 1985 से 2002 तक वह लगातार 6 बार विधायक चुने गए।
Facebook
Twitter
Google+
RSS