नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा कर दी है। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पंजाब और गोवा में 4 फरवरी को मणिपुर में 4 और 8 मार्च, उत्तराखंड में 15 फरवरी और उत्तर प्रदेश में 11, 15, 19,23, 27 फरवरी और 4 और 8 मार्च को सात चरणों में मतदान होगा। वोटों की काउंटिग 11 मार्च को होगी। बात अगर सिर्फ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की करें तो यहां पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला बीजेपी से माना जा रहा है। इसके साथ ही आइए जानते हैं यूपी में पिछले दो विधानसभा चुनावों में किसने मारी थे बाजी और कौन रहा था पीछे।
यह भी पढ़ें : Election 2017 : इस बार के चुनावों की ये खास बातें हर वोटर के लिए जानना बेहद जरूरी
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पिछली बार सपा ने मारी थी बाजी
अगर पिछले विधानसभा चुनाव 2012 पर रोशनी डाली जाए तो समाजवादी पार्टी ने सबको चौंकाते हुए 403 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में अकेले ही 224 सीटें पाईं थीं। मायावती की बीएसपी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी ओर उमा भारती के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस भी यहां कोई चमत्कार नहीं कर सकी और 28 सीटें जीतकर चौथे नंबर की पार्टी बनी रही। चुनावों में अन्य दलों के हिस्से में 24 सीटें आईं।
2007 में हाथी ने सबको कर दिया था पीछे
इससे पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में नतीजे 2012 से बिल्कुल उलटे रहे थे। 2007 में बहुजन समाज पार्टी 206 सीटें जीतकर अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफल रही। मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को सिर्फ 97 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 22 तो भारतीय जनता पार्टी को 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इन चुनावों में अन्य दलों को 27 सीटें मिलीं।
यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने की 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, आचार सहिंता हुई लागू
इस बार 2017 के चुनावों में ये होगा खास –
- 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन में होगी वोटिंग।
- सबको फोटो आई कार्ड दिए जाएंगे।
- कुछ पोलिंग बूथ मॉडल बूथ की तरह होंगे।
- हर परिवार को वोटर गाइड दिए जाएंगे।
- सभी वोटर्स को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी।
- हर वोटर को रंगीन पर्ची मिलेगी।
- दिव्यांगों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे पोलिंग बूथ।
- गुप्त मतदान के लिए ईवीएम के पास ऊंची दीवार होगी।
- ईवीएम में उम्मीदवार ककी तस्वीर भी लगी होगी।
- प्रत्याशियों को बकाया का भी शपथ पत्र देना होगा।
- उम्मीदवारों को नो डिमांड का हलफनामा देना होगा।
- रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं।
- यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में 28 लाख रुपये ही खर्च कर पाएंगे उम्मीदवार।
- गोवा, मणिपुर में 20 लाख ही खर्च कर पाएंग कैंडिडेट्स।
- उम्मीदवारों को अपना एकाउंट खुलवाना होगा।
- बीस हजार से ज्यादा की राशि चेक से करें खर्च।
- किसी भी प्रत्याशी का कोई भी सरकारी बिल बकाया नहीं होना चाहिए।
Facebook
Twitter
Google+
RSS