मुंबई। मां बनने के बाद करीना कपूर कल दूसरी बार पार्टी करती नज़र आईं। इस पार्टी में भाई रणबीर कपूर के साथ कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ स्पॉट किए गए। इससे पहले करीना ने अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस पर पार्टी की थी। फिलहाल पटौदी खानदान में खुशी का माहौल है। करीना कपूर ने 20 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया है।
करीना कपूर ने पार्टी कर सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, पहुंचे कई सेलेब्स
पार्टी में रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, कुणाल कपूर, दीया मिर्जा और साहिल संघा सहित कई सेलेब्स पहुंचे। भाई रणबीर के साथ करीना और करिश्मा दोनों ने फोटो क्लिक करवाई। पार्टी की फोटोज़ देखकर साफ है कि सभी ने जमकर एंज्वॉय किया। इससे पहले 24 दिसंबर की पार्टी में भी सभी ने जमकर मस्ती की थी। कुछ दिन पहले करीना पति सैफ के साथ डिनर डेट पर भी गई थीं। लेकिन किसी भी मौके पर नन्हे शहजादे तैमूर नज़र नहीं आए।
20 दिसबंर को बेटे को जन्म देने के बाद करीना और सैफ ने तैमूर की पहली झलक दिखाकर मीडिया और अपने फैंस को उनकी दुआंओं और बधाई के लिए शुक्रिया कहा था। हालांकि तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान जारी है। कोई इसे इतिहास से जोड़ रहा है तो कोई धर्म से। फिलहाल करीना या सैफ का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS