• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

खेल

ये साल रहा महिला खिलाड़ियों के नाम, दुनिया में देश का लहराया तिरंगा

ये साल रहा महिला खिलाड़ियों के नाम, दुनिया में देश का लहराया तिरंगा
IndianLetter Web_Wing
30 December 2016 1:15 PM

नई दिल्ली| रियो ओलम्पिक में तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखने की बात हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का लोहा मनवाने का जज्बा, इस साल भारतीय महिलाएं विश्व खेल जगत में भारत का मस्तक ऊंचा रखने में अपने साथी पुरुष खिलाड़ियों से कहीं आगे रहीं। भारत को इस साल रियो ओलम्पिक में सिर्फ दो पदक मिले और ये दोनों पदक देश को महिला खिलाड़ियों ने ही दिलाए।

महिला खिलाड़ियों

महिला खिलाड़ियों ने  विश्व खेल जगत में भारत का मस्तक किया ऊंचा

बैडमिंटन में पी. वी. सिंधु ने पहली बार देश को रजत पदक दिलाया। वह किसी भी ओलम्पिक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।

वहीं ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत के पदक के इंतजार को महिला पहलवान साक्षी मलिक ने खत्म किया। साक्षी ने कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया और ओलम्पिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं।

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली एक भारतीय महिला खिलाड़ी ऐसी भी रहीं, जिन्होंने पदक जीतने बिना पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया। जिम्नास्टिक्स में पहली बार ओलम्पिक में भारत की दावेदारी पेश कर रहीं दीपा कर्माकर ने फाइनल तक का सफर तय किया और बेहद मामूली अंतर से वह पदक से चूक गईं।

त्रिपुरा के एक छोटे से गांव से ओलम्पिक के फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने जिम्नास्टिक्स में वह कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर रियो ओलम्पिक में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं।

ओलंपिक में 52 साल बाद कोई भारतीय जिमनास्ट फाइनल तक पहुंचने में सफल रहा। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट भी बनीं।

महिला विजेताओं को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ओलम्पिक की इन महिला विजेताओं को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी इस वर्ष सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। देश की महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में प्रवेश किया। वे जीत के सूखे को खत्म नहीं कर पाईं लेकिन उनका ओलम्पिक में प्रवेश का प्रयास सफल रहा।

लेकिन ओलम्पिक की असफलता ने भारतीय महिला हॉकी टीम का हौसला नहीं तोड़ा और उन्होंने पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

गोल्फ के क्षेत्र में भी भारत की बेटी ने नया कारनामा कर दिखाया। अदिति अशोक ओलम्पिक में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा उन्होंने इस साल हीरो महिला इंडियन ओपन खिताब भी जीता और इस प्रक्रिया में वह एक लेडीज यूरोपीयन टूर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाकर जिंदगी में आगे बढ़ने वाली दीपा मलिक ने इस साल रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीत दिखा दिया कि कोशिश करने वाले कभी नहीं हारते।

मलिक ने रियो पैरालम्पिक की गोला फेंक स्पर्धा (एफ 53) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 4.61 मीटर दूर गोला फेंक रजत पदक हासिल किया। इस जीत के साथ ही वह पैरालम्पिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।

दीपा दो बच्चों की मां हैं और उनके पति सेना में अधिकारी हैं। कमर से नीचे लकवाग्रस्त दीपा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी रीढ़ की हड्डी में एक ट्यूमर था जिसे 1999 में ऑपरेशन के जरिए हटाया गया। हालांकि 31 सर्जरी के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में 183 टांके लगे और इसके बाद छह वर्षो तक वह व्हीलचेयर पर रहीं। लेकिन छह वर्षो के बाद उन्होंने पैरा-खेलों की ओर रुख किया और आज वह देश की बेहद सफल पैरा-खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Related Items
खेल
30 December 2016 1:15 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Items

More in खेल

  • Read More
    क्या UAI में होना चाहिए ICC T20 World Cup का आयोजन, पैट कमिंस ने कही ये बात

    नई दिल्ली, भारत में कोरोना की दूसरी लहर के कारण आइपीएल 2021 स्थगित होने के बाद, अब...

    IndianLetter Web_Wing 7 May 2021 1:28 PM
  • Read More
    चेन्नई सुपरकिंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी हुए कोरोना संक्रमित, नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर हो सकेंगे रवाना

    नई दिल्ली, बायो बबल में कोरोना की सेंध के कारण आइपीएल के 14वें सत्र को स्थगित करना...

    IndianLetter Web_Wing 6 May 2021 12:58 PM
  • Read More
    टी20 वर्ल्ड कप 2021 के आयोजन पर फैसला जुलाई में, खत्म नहीं हुई भारत में आयोजित होने के संकेत

    भारत में कोविड-19 महामारी की वजह से आइपीएल 2021 का आयोजन बीच में ही स्थगित कर दिया...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:20 PM
  • Read More
    कोविड के कारण से डरे हुए हैं सुरेश रैना, कहा- इतना मजबूर कभी महसूस नहीं किया

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने देश में कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:17 PM
  • Read More
    BCCI अधिकारियों ने बैठक IPL के 14वें एडिशन को स्थगित का लिया फैसला

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया...

    IndianLetter Web_Wing 4 May 2021 1:50 PM
  • Read More
    IPL 2021 में आज का मुकाबला किया गया स्थगित, ये तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में कोरोना वायरस महामारी...

    IndianLetter Web_Wing 3 May 2021 1:02 PM
  • Read More
    IPL 2021 की पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर बरकार

    अहमदाबाद, मुंबई इंडियंस ने शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल...

    IndianLetter Web_Wing 2 May 2021 1:01 PM
  • Read More
    IPL 2021 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, टॉप 5 में पहुंची ये टीम, जानिए….

    अहमदाबाद, पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी...

    IndianLetter Web_Wing 1 May 2021 3:25 PM
  • Read More
    दोहरे शतकों के बेताज बादशाह रोहित शर्मा की इस महान खिलाड़ी ने बदली थी किस्मत, जानिए….

    नई दिल्ली, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग...

    IndianLetter Web_Wing 30 April 2021 12:52 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • ओटीटी प्लेटफार्म ‘उल्लू’ से ठगी करने वाली जालसाज हिना की जमानत याचिका खारिज
    अपराध27 August 2021 3:13 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM

Entertainment

  • बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहार, इस मशहूर संगीत निर्देशक का हुआ निधन
    मनोरंजन7 May 2021 12:50 PM
  • पाकिस्तानी सिंगर एक्टर अली जफर ने वीडियो मैसेज में भारत के लोगों के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया किया शेयर
    मनोरंजन6 May 2021 12:29 PM
  • कोरोना से पीड़ित 22 लोगों की सोनू सूद ने बचाई जान, ऐसे किया ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम
    मनोरंजन5 May 2021 3:59 PM
  • डीप नेक ब्लू गाउन पहनकर मोनालिसा ने उड़ाए सबके होश, देंखे ये खूबसूरत तस्वीरें
    मनोरंजन4 May 2021 12:57 PM

Dharm

  • चंद्रायण व्रत से सभी पापों का होता है प्रायश्चित, चंद्रमा का बढता है प्रभाव
    धर्म7 May 2021 10:44 AM
  • 7 मई का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपने राशिफल
    राशिफल7 May 2021 6:40 AM
  • इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए आखिर क्यों सोना खरीदना होता है शुभ
    धर्म6 May 2021 10:10 AM
  • 6 मई का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
    राशिफल6 May 2021 9:40 AM

Uttar Pradesh

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations