मुंबई। देश में रेल हादसे दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अभी कल कानपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। अब आज मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। कुर्ला से अंबरनाथ जा रही ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
Mumbai: 5 coaches of Kurla-Ambernath local derailed; No injuries reported; Services on Kalyan-Karjat suspended; Restoration work underway. pic.twitter.com/iaw5uVgWpl
— ANI (@ANI) December 29, 2016
लोकल ट्रेन हादसे की वजह से ट्रेन सेवाएं संस्पेंड रहीं
गुरुवार सुबह 5.30 बजे हुए इस हादसे की वजह से कल्याण-करजत रेल मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर तक संस्पेंड रहीं। हालांकि पटरियों की मरम्मत का काम पूरा कर रेल सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई। सेंट्रल रेलवे ने ट्विटर पर इस हादसे की जानकारी दी। सेंट्रल रूट की रेल सेवा बाधित होने के चलते बड़ी संख्या में इस रूट से यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हो रहे हैं। रेल की पटरी पर आई दरार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकि कर्मचारी मौजूद हैं। कल्याण-डोम्बिवली प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई हैं। अब लोग ट्विटर पर रेलवे से सवाल कर रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि सेंट्रल रेलवे सेवा कब बहाल होगी।
इससे पहले कानपुर में हुआ रेल हादसा
इससे पहले उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रूरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 5.20 बजे सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं थीं। हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दो लोगों की मौत की खबर भी है। इस साल देश का यह 87वां रेल हादसा है, जिससे दुनिया की सबसे लंबी रेल नेटवर्क में से एक की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS