डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि स्मोकिंग करने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाएं। ये भी हो सकता है कि डी-हाइड्रडेशन या फिर कम मात्रा में नींद लेना। वजह कोई भी हो लेकिन आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल के कारण चेहरे की चमक कम पड़ जाती है।
डार्क सर्कल से छुटकारा
हालांकि, मेकअप के जरिए इसे कुछ देर के लिए छिपाया जा सकता हैं लेकिन यह एक टंपरेरी समाधान है। ऐसे में बेहतर होगा जो आप एक बार इन घरेलू उपायों को आजमाएं। ये पूरी तरह सेफ हैं और सस्ते भी…
- बादाम का तेल – विटमिन ई के गुणों से भरपूर बादाम का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करने काम करता है। ये आंखों के आस-पास की बारीक रेखाओं को दूर करने में मदद करता है। सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाएं। सुबह उठकर इसे धो लें। इसे रोजाना की आदत बना लें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा।
- पुदीने की पत्तियां – पुदीने की पत्तियों में ठंडक का गुण होता है। यह जलन को कम करने और चेहरे की सूजन को दूर करने का काम करता है। ये खून के प्रवाह को भी बेहतर बनाता है। पुदीने की पत्तियों से एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसे काले घेरों पर लगाकर रखें और 15 से 20 मिनट बाद धो लें।
- टमाटर – टमाटर में लाइकोपीन, विटमिन सी और रेटिनॉल पाया जाता है, जो कोशिकाओं की ग्रोथ को बेहतर बनाने में सहायक है। टमाटर त्वचा की रंगत निखारने के साथ ही टैनिंग की समस्या को भी दूर करने में सहायक है। एक चम्मच टमाटर का रस आधा चम्मच नींबू का रस, एख चुटकी हल्दी और बेसन ले लें। इसे आंखों के नीचे पड़ गए काले घेरों पर लगाएं। फायदा होगा।
Facebook
Twitter
Google+
RSS