अगर आप अपने एंड्रायड फोन का पासवर्ड भूल गए हैं और इस बात को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं एंड्रायड फोन अनलॉक करने का बेहद आसान तरीका। जिसके जरिए आप फोन को पासवर्ड भूल जाने के बाद अनलॉक कर सकते हैं।
– आपको सबसे पहले कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउज़र में एंड्रायड डिवाइस मैनेजर पर जाना होगा। जिसके लिए आपको google.com/android/devicemanager वेबपेज पर जाना है।
– अब आपको उस आईडी से लॉग इन करना है जिसका इस्तेमाल आपने अपने एंड्रायड फोन को सेटअप करने के लिए किया था।
– आपको इसके बाद एंड्रायड डिवाइस मैनेजर के इंटरफ़ेस से डिवाइस को चुनना है जिसका लॉक पैटर्न या पासवर्ड आपको बदलना है।
– अब आप लॉक सेलेक्ट करें। ऐसा करने के बाद एक पॉपअप विंडो खुलेगा। यहां पर एक अस्थाई पासवर्ड डालें। इसके बाद फिर से ‘Lock’ पर क्लिक करें।
– अब आपको रिंग, लॉक और इरेज़ बटन के नीचे वाले बॉक्स में एक मैसेज लिखा हुआ नज़र आएगा।
– अब आप अपने फोन पर एक पासवर्ड फील्ड देख पाएंगे। इसमें कुछ देर पहले बनाए गए अस्थाई पासवार्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप अपने फोन को अनलॉक करने में सफल रहेंगे।
Facebook
Twitter
Google+
RSS