नई दिल्ली। नोटबंदी पर पूरे देश में जहां हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, देश के बाहर के देशों में भी इसकी चर्चा जोरों शोरों पर है। परेशानी के बावजूद देश की जनता मोदी के इस फैसले के साथ है। मोदी ऐप में ये सामने आया था कि 98 प्रतिशत लोग इस फैसले से खुश हैंं। अब भारत के सबसे बड़े दुश्मन देश चीन ने भी इसका समर्थन किया है। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को ‘बहुत साहसिक’ कदम बताते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि भ्रष्टाचार पर इसके असर से चीन सबक लेगा।
नोटबंदी पर चीन ने भी दिया मोदी का साथ
चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार नोटबंदी चाहे सफल हो या असफल लेकिन इससे एक उदाहरण पेश किया गया है और चीन भ्रष्टाचार पर इसके प्रभावों से जरूर सबक लेगा। सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे संपादकीय में लिखा है। नोटबंदी का मोदी का कदम बहुत ही साहसिक है। अगर चीन में 50 या 100 युआन के नोट बंद कर दिए जाएं तो, चीन में क्या होगा हम इसके बारे में अभी कल्पना नहीं कर सकते हैं। मोदी ने करेंसी रिफॉर्म पर फैसला लेकर एक जुआ खेला है। 100 युआन चीन की सबसे बड़ी करेंसी है। नोटबंदी की खबर को पूरी तरह गुप्त रखा गया था ताकि इसे लागू करने में कोई दिक्कत नहीं हो। नोटबंदी का यह फैसला ब्लैक मनी को खिलाफ है। हालांकि मोदी इसे लागू करने से पहले दुविधा में थे।’
मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी पर 60-65 लोग मर चुके हैं
मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबैन पर 60-65 लोग मर चुके हैं, इससे कमजोर तब के का करेंसी और बैंकिंग सिस्टम मे भरोसा कम हुआ है। उन्होंने कहा- पीएम ने 50 दिन मांगे लेकिन गरीब लोगों के लिए इतने दिन भी घातक ही हैं। मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबैन से कृषि क्षेत्र को सबसे बड़ा झटका लगा है, देश का जीडीपी 2 फीसदी तक नीचे जा सकता है। इतना ही नहीं करेंसी नोटों और बैंकिग प्रणाली पर आम लोगों के विश्वास को झटका लगा है। वहीं नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वामदलों के शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS