सोल। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेय की महिला मित्र को लेकर शुरू हुए विवाद का असर अब चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी पर भी पड़ने लगा है। इस विवाद के कारण राष्ट्रपति की लोकप्रियता घटकर 17.5 प्रतिशत पर आ गई है।
अभियोजक राष्ट्रपति की महिला मित्र चोई सोन सिल के खिलाफ राष्ट्रपति के साथ अपनी मित्रता का लाभ उठाकर सरकारी मामलों में दखल देने की जांच कर रहे हैं।दक्षिण कोरिया का मुख्य विपक्षी दल इस विवाद को लेकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग तो नहीं कर रहा है पर वह उनके खिलाफ महाभियोग चलाने पर विचार कर रहा है।
अगर पार्क विवादों के चलते इस्तीफा दे देती हैं तो 60 दिन के भीतर चुनाव कराने होंगे, लेकिन विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को तुरंत चुनाव में नहीं घसीटना चाहता है। चुनाव अगर हुआ तो जो भी विजय होगा पांच साल तक सत्ता में रहेगा। राष्ट्रपति पद का चुनाव 2017 में होने वाला है। सत्तारूढ़ सेनरी पार्टी दो गुटों में बंट गई है।
पार्टी के बहुत से आला सदस्य आरोपों के पहले से ही दूरियां बना रहे हैं। कुछ सदस्य राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के नाम का भी सुझाव दे रहे हैं। पर बान की मून ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS