• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

विश्व

मेलानिया ट्रंप ने किया डोनाल्ड ट्रंप का बचाव, कहा, ‘शो के होस्ट ने गंदी बातों के लिए उकसाया था’

मेलानिया ट्रंप ने किया डोनाल्ड ट्रंप का बचाव, कहा, ‘शो के होस्ट ने गंदी बातों के लिए उकसाया था’
IndianLetter Web_Wing
18 October 2016 2:57 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर लग रहे महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों और पुरानी महिला विरोधी टिप्पणियों से जुड़े कई वीडियो सामने आने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व सुपरमॉडल मेलानिया ट्रंप ने पहली बार उनका बचाव किया है। अमेरिकी चैनल सीएनएन को दिए इंटरव्यू में मेलानिया ने डोनाल्ड ट्रंप के 2005 के वीडियो पर कहा कि उनके पति को “उकसाया गया था” और वो “ब्वॉयज टाक” कर रहे थे। एक अमेरिका अखबार ने पिछले हफ्ते  2005 का एक वीडियो टेप सार्वजनिक किया था जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

डोनाल्ड ट्रंप का साल 2005 का वीडियो टेप सामने आने के बाद एक-एक कर नौ महिलाएं उन पर यौन दुर्व्यहार का आरोप लगा चुकी हैं। इनमें गलत तरीके से छूने-पकड़ने से लेकर जबरदस्ती किस करने तक के आरोप हैं। सीएनएन को दिए इंटरव्यू में मेलानिया ने कहा, “मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है।” मेलानिलया ने चैनल से कहा कि उन्होंने अपने पति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते पहले नहीं देखा था। मेलानिया ने कहा कि उनके पति ऐसे ही बात कर रहे थे जैसे किशोर लड़के आपस में करते हैं।

गंदी बाद के लिए उकसावा- 2005 के वीडियो टेप पर मेलानिया ने कहा कि वो “ब्वॉयज टाक” थी जिसके लिए शो के होस्ट बिली बुश ने उन्हें “उकसाया” था। मेलानिया ने चैनल से कहा कि उन्होंने अपने पति से कहा कि उनकी भाषा ठीक नहीं थी।  डोनाल्ड ट्रंप का बचाव करते हुए मेलानिया ने कहा, “आप टेप से देख सकते हैं कि कैमरा बंद था और केवल माइक ऑन था। और मुझे हैरत होगी अगर इसकी उन्हें जानकारी थी।” मेलानिया ने कहा कि होस्ट ने उनके पति को भद्दी और गंदी बातों करने के लिए उकसाया था।

महिलाओं का सम्मान करते हैं- मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनके पति महिलाओं का सम्मान करते हैं। मेलानिया ने कहा, “वो अनगढ़ हैं। वो वही कहते हैं जो महसूस करते हैं। वो महिलाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन वो झूठ बोल रही हैं इसलिए वो अपना बचाव कर रहे हैं।” मेलानिया ने कहा कि उनके पति कभी-कभी व्यस्क बच्चे जैसा बरताव करते हैं। मेलानिया ने दावा किया कि उनके पति ने वीडियो टेप में सामने आए बयान के लिए उनसे माफी मांगी थी। मेलानिया ने कहा, “मैंने उनकी माफी स्वीकार कर ली। मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी जनता भी उन्हें माफ कर देगी। और ये बहुत बहुत पहले की बात है। मैं जिस आदमी को जानती हूं वो वैसा नहीं है।”

मेलानिया के अनुसार सालों तक मनोरंजन की दुनिया से जुड़े रहने के बाद उनके पति के लिए राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का फैसला काफी मुश्किल था। उन्हें उम्मीद थी कि ऐसे बहुत से वीडियो और शो सामने लाए जाएंगे। मेलानिया ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, “लेकिन मेरे पति असली हैं। अनगढ़ हैं। वो जैसे को तैसा कहते हैं। वो उदार और सज्जन हैं। वो सबकी मदद करते हैं। वो महिलाओं की भी मदद करते हैं और उन्हें जिंदगी में बड़ा मकाम हासिल करने के लिे प्रेरित करते हैं। उनकी कंपनी में ढेर सारी महिलाएं काम करती हैं।” मेलानिया ने कहा कि वो वीडियो में दिए गए ट्रंप के बयान को यौन हमला नहीं मानतीं।

सच से इनकार नहीं किया– डोनाल्ड ट्रंप के बचाव में मेलानिया ने कहा कि उन्हें ट्रंप पर यकीन है क्योंकि उन्होंने खुद दूसरी महिलाओं को उनके करीब आने की कोशिश करते देखा है। मेलानिया ने कहा, “मैंने कई महिलाओं को उनके करीब आने की कोशिश करते देखा है। वो उन्हें अपना फोन नंबर देती हैं। उनके साथ काम करने के लिए कहती हैं- जो कि महिलाओं के लिए उचित नहीं। जबकि वो जानती हैं कि वो पहले से शादीशुदा हैं।” मेलानिया ने कहा कि बड़ी बात ये है कि उनके पति ने सच से इनकार नहीं किया है।

मेलानिया ने उस महिला पत्रकार की रिपोर्ट को भी गलत बताया जिसने लिखा था कि ट्रंप ने मेलानिया से शादी की पहली सालगिरह पर उसे जबरदस्ती चूम लिया था। मेलानिया ने कहा कि वो पत्रकार उनके बारे में भी गलत रिपोर्ट कर चुकी है। मेलानिया ने कहा, “मीडिया इतना बेइमान हो सकता है, इतना नीच हो सकता है इसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी।” मेलानिया अपने पति के उन दावों से सहमत हैं जिनमें उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को जिताने के लिए चुनाव में धांधली की बात कही गयी थी।

Related Items
विश्व
18 October 2016 2:57 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Items

More in विश्व

  • Read More
    दुनिया के सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देश में बढ़े संक्रमण के मामले, लगाया प्रतिबंध

    सेशल्स दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां की अधिकतर आबादी को कोरोना वायरस के खिलाफ कोविड-19...

    IndianLetter Web_Wing 7 May 2021 12:01 PM
  • Read More
    रिपब्लिकन सांसदों ने बिडेन प्रशासन से भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने का किया आग्रह

    बारह रिपब्लिकन सांसदों ने बिडेन प्रशासन से भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने...

    IndianLetter Web_Wing 6 May 2021 11:31 AM
  • Read More
    लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में नया राजदूत नियुक्त कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

    इस वक्त अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी(Eric...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:14 PM
  • Read More
    बच्चों को भी दी जा सकेगी कोरोना वैक्सीन, कोशिश में जुटा है ‘फाइजर’

     फर्माक्यूटिकल की दिग्गज कंपनी फाइजर (Pfizer) अब बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की खुराक देने पर विचार...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 3:09 PM
  • Read More
    ब्रिटिश पीएम जॉनसन और पीएम मोदी के बीच आज वर्चुअल समिट, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    नई दिल्ली: देश में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री...

    IndianLetter Web_Wing 4 May 2021 12:27 PM
  • Read More
    पाकिस्तान: ETPB को सौंपा गया ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासनिक नियंत्रण, जानिए कारण

    लाहौर: पाकिस्तान के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासनिक नियंत्रण संघीय सरकार की इकाई ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी’ (ईटीपीबी)...

    IndianLetter Web_Wing 3 May 2021 11:55 AM
  • Read More
    अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पर काबू पाने और व्यक्तिगत देखभाल को मजबूत करने का किया आह्वान

    अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्री कार्ला विज्ज़ोती ने शनिवार को नागरिकों से देश में कोरोना के प्रसार को...

    IndianLetter Web_Wing 2 May 2021 11:39 AM
  • Read More
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारत से यात्रा पर लगाई रोक

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारत पर नए यात्रा प्रतिबंध लगाए। कोविड-19 महामारी के प्रकाश में मंगलवार...

    IndianLetter Web_Wing 1 May 2021 2:20 PM
  • Read More
    कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में लगातार भारत के संपर्क में रहेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस

    नई दिल्ली: अमेरिका कोरोना महामारी के संकट से निपटने और भारत की आवश्यकताओं को जानने के लिए लगातार...

    IndianLetter Web_Wing 1 May 2021 2:17 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • ओटीटी प्लेटफार्म ‘उल्लू’ से ठगी करने वाली जालसाज हिना की जमानत याचिका खारिज
    अपराध27 August 2021 3:13 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM

Entertainment

  • बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहार, इस मशहूर संगीत निर्देशक का हुआ निधन
    मनोरंजन7 May 2021 12:50 PM
  • पाकिस्तानी सिंगर एक्टर अली जफर ने वीडियो मैसेज में भारत के लोगों के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया किया शेयर
    मनोरंजन6 May 2021 12:29 PM
  • कोरोना से पीड़ित 22 लोगों की सोनू सूद ने बचाई जान, ऐसे किया ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम
    मनोरंजन5 May 2021 3:59 PM
  • डीप नेक ब्लू गाउन पहनकर मोनालिसा ने उड़ाए सबके होश, देंखे ये खूबसूरत तस्वीरें
    मनोरंजन4 May 2021 12:57 PM

Dharm

  • चंद्रायण व्रत से सभी पापों का होता है प्रायश्चित, चंद्रमा का बढता है प्रभाव
    धर्म7 May 2021 10:44 AM
  • 7 मई का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपने राशिफल
    राशिफल7 May 2021 6:40 AM
  • इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए आखिर क्यों सोना खरीदना होता है शुभ
    धर्म6 May 2021 10:10 AM
  • 6 मई का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
    राशिफल6 May 2021 9:40 AM

Uttar Pradesh

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations