ट्विटर: पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका और दुनिया की एक बहचर्चित गायिका और ट्विटर पर सबसे ज्यादा फैन्स रखने वाली कैटी पैरी का अनोखा ही समर्थन मिला। जी हाँ, कैटी पेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके लोगों को अपना वोट क्लिंटन को देने की मांग करी और (फैन्स ध्यान से पढ़ें) साथ ही साथ एक निर्वस्त्र चित्र भी डाला।
TOMORROW, I USE MY BODY AS CLICK BAIT TO HELP CHANGE THE WORLD 👊🏼 pic.twitter.com/1a2GMm6PMi
— KATY PERRY (@katyperry) September 26, 2016
जहाँ अमेरिका में सितारे राष्ट्रपति पद के उमीदवारों में बटे हुयें हैं और हर कोई अपने ढंग से अपनी मर्ज़ी के प्रत्याशी को समर्थन दे रहा है, वहीँ कैटी पैरी ने सारी सीमाएं लांघ कर कुछ अनोखा ही कर दिया। प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले लगातार ताबड़ तोड़ तरीके से ट्वीट के माध्यम से कैटी पैरी ने अपना समर्थन जारी किया।
जहाँ कैटी पैरी ने पहले सिर्फ अपने अंगों को धुधला करके एक चित्र डाला वहीँ उन्होंने क्लिंटन को समर्थन देते हुए जल्द ही एक विडियो डालने का वादा भी करा। कैटी पैरी के विडियो डालने का मकसद लोगों को वोट देने जाने के लिए उकसाना था।
विडियो देखें…
Today, on #VoterRegistrationDay, I, @funnyordie and @rockthevote invite you to… #IRegistered pic.twitter.com/6kscHoRa0k
— KATY PERRY (@katyperry) September 27, 2016
आपको बता दें की आने वाले नवम्बर के महीने में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं जिसमें हिलेरी क्लिंटन और डोनल्ड ट्रम्प मुख्या दावेदार हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS