• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

लाइफस्टाइल

स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीका

स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीका
IndianLetter Web_Wing
26 September 2016 2:41 PM

मनचाही फिटनेस के लिए इच्छाशक्ति के साथ स्टेमिना की भी जरूरत होती है, लेकिन ऐसा कोई टॉनिक, गोली या जादुई नुस्खा नहीं है, जिससे रातोंरात स्टेमिना बन जाए। अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए हर दिन एक-एक कदम करके आगे बढ़ना होगा। बता रहे हैं सुमित कुमार

खिलाड़ियों की तरह तेज दौड़ने, तैरने या कई किलोमीटर तक साइकिल चलाने का सपना सभी देखते हैं। मगर जब इन सपनों को हकीकत की धरती पर उतारते हैं तो कुछ ही मिनटों में सांस उखड़ जाती है। जरा सा दौड़ने या साइकिल चलाने के बाद तो घंटों बिस्तर पर से ही नहीं उठ पाते। स्टेमिना की जरूरत केवल खिलाड़ियों को नहीं होती, रोजमर्रा के कामों को ढंग से पूरा करने के लिए भी हमें इसकी जरूरत होती है। स्टेमिना यानी किसी भी शारीरिक कार्य को लंबे समय तक करते रहने की ताकत, शारीरिक ऊर्जा।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंद्र्र ंसह कहते हैं, ‘स्टेमिना बढ़ाना एक लंबी प्रक्रिया है। शुरुआत छोटे-छोटे कदमों से ही होती है। अगर आप पहले दिन की शुरुआत 15 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और स्ट्र्रेंचग से करते हैं तो भी सही है। अगर आपने दौड़ना शुरू किया है तो एकदम से तेज दौड़ना शुरू न करें। हर 3-4 दिन में अपनी चुनौती को बढ़ाते रहें, मसलन अगर आज आप 2 किलोमीटर चले हैं, तो इसे ढाई किलोमीटर कर दीजिए। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए हल्की जिम एक्सरसाइज अच्छा विकल्प है।’

सेहत की जांच
हममें से सभी को खिलाड़ियों जैसे स्टेमिना की जरूरत नहीं होती, इसलिए अपनी क्षमता को समझकर ही व्यायाम करने का लक्ष्य बनाएं। अगर लंबे समय से व्यायाम छोड़ चुके हैं तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले शरीर की जांच करा लें। डॉक्टर की सलाह से कुछ चेकअप कराएं और अपनी क्षमताओं को समझ लें। मुंबई की पहली मैराथन के विजेता और जाने-माने कोच सैवियो डिसूजा के अनुसार, ‘अगर आप जॉगिंग करते वक्त आसानी से बात कर रहे हैं तो समझिए कि आप बिल्कुल सही पटरी पर हैं। लेकिन अगर दौड़ते वक्त सांस फूल रही है या फिर बात करने में भी दिक्कत आ रही है तो यह समझिए कि एक्सेलरेटर से पैर हटाने की जरूरत है।’

रूटीन पर रहें कायम
इंग्लिश चैनल पार कर चुकीं मैराथन तैराक मीनाक्षी पाहूजा जोर देती हैं कि हमें बीच में ही हताश नहीं होना चाहिए। शुरुआत में चीजें मुश्किल लगती हैं, शरीर को व्यायाम की आदत नहीं होती। इस वजह से बहुत से लोग आधे में ही एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। यह गलत है। आप धीरे-धीरे आगे बढ़िए, आप जल्द ही बदलाव महसूस करने लगेंगे। अपना एक शेड्यूल बनाएं और उसका पालन करें। पैदल चलें, दौड़ें, तैराकी सीखें या कोई भी खेल खेलना शुरू करें। बस आपके दिल की धड़कन बढ़नी चाहिए। हफ्ते में कम से कम 3 दिन तो अपने शेड्यूल पर कायम रहें। तैरना एक अच्छा व्यायाम है। यही नहीं अगर आप पूल में पैदल भी चलते हैं, तो उसके फायदे कहीं ज्यादा हैं।

नई चुनौतियों के लिए रहें तैयार
सैवियो डिसूजा कहते हैं, ‘अच्छे स्टेमिना के लिए पहला कदम नींव मजबूत करना है। शुरुआत हमेशा आसान होनी चाहिए, जब शरीर उसका आदी हो जाए तो नए वर्कआउट के जरिए आप अपने शरीर को चुनौती दे सकते हैं। इंटरवल ट्र्रेंनग पर ध्यान देना चाहिए। एक दिन तेज दौड़ना, सार्इंक्लग और तैराकी, फिर अगले दिन आराम या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज। धीरे-धीरे आप अपने शरीर के कम सक्रिय रहने वाले हिस्सों को भी सक्रिय कर सकेंगे।’ दिमाग का

स्वस्थ रहना भी जरूरी
हरेंद्रर सिंह कहते हैं कि मानसिक मजबूती भी जरूरी है। एक खिलाड़ी पर हमेशा मानसिक दबाव होता है, इसे संभालना सफल होने के लिए अहम है। इसके लिए मीनाक्षी पाहूजा अनुशासन के साथ ध्यान व योग पर जोर देती हैं। वह बताती हैं, ‘10-12 घंटे लगातार तैराकी करने के लिए आपको दिमागी तौर पर काफी मजबूत होना पड़ता है। एक्सरसाइज के साथ-साथ योग और ध्यान मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही सांसों की गति भी नियमित होती है।’

कौन सी एक्सरसाइज कितनी फायदेमंद
स्ट्र्रेंचग : वर्कआउट से पहले और बाद में 10 मिनट का वार्मअप और स्ट्रेच करना जरूरी है। इससे मांसपेशियों में अचानक आने वार्ले खिंचाव से बचा जा सकता है।

दौड़ना: स्टेमिना बढ़ाने के लिए सबसे आसान और प्रभावी विकल्प जर्ॉंगग है। मोटापा घटाने में भी यह फायदेमंद है।
रस्सी कूदना : यह एक संपूर्ण व्यायाम है। स्टेमिना बढ़ने के साथ-साथ दिल की भी र्पंंपग हो जाती है। एक घंटे रस्सी कूदने से 700 कैलोरी तक की खपत हो जाती है।

तैराकी : फिट रहने के साथ-साथ स्टेमिना बढ़ाने के लिए तैराकी एक बढ़िया विकल्प है। तैराकी से कंधे भी मजबूत होते हैं।
ट्र्रैंकग और पहाड़ चढ़ना: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो पहाड़ की चढ़ाई करना भी अच्छा व्यायाम है, लेकिन अगर ज्यादा सांस चढ़ रही है तो गति धीमी रखनी चाहिए।

योग : मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से स्टेमिना बढ़ाने में कारगर है। योग से सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार बेहतरीन व्यायाम है। सुबह छह राउंड बायीं तरफ से और छह राउंड दायीं तरफ से काफी हैं।

सार्इंक्लिंग : साइकिल चलाने से दिल की चाल भी अच्छी होती है।

सीढ़ियां चढ़ना :स्टेमिना बढ़ाने के लिए सीढ़ियां चढ़ना भी कारगर है।

Related Items
लाइफस्टाइल
26 September 2016 2:41 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Items

More in लाइफस्टाइल

  • Read More
    अगर बालों को रखना चाहते है चमकदार तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

    बालों की देखभाल हमारी दिनचर्या में महत्वपूर्ण व्यवस्था है। जहां रूसी और जलन खोपड़ी पर खमीर संग्रह...

    IndianLetter Web_Wing 7 May 2021 4:06 PM
  • Read More
    ये फल आपकी त्वचा को बनाएगा और भी खूबसूरत

    लाल बेरी सा दिखने वाला ये अद्भुत फल दिखने में जितना सुन्दर  है स्वाद में उतना ही...

    IndianLetter Web_Wing 6 May 2021 4:46 PM
  • Read More
    आप नहीं जानते होंगे मेथी दाने से बालों को होने वाला फायदे

    मेथी एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी व्यंजनों का स्वाद में चार चांद लगा देती है।...

    IndianLetter Web_Wing 5 May 2021 5:08 PM
  • Read More
    डार्क सर्कल की समस्या से इस तरह पाए छुटकारा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

    आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल आजकल आम बात हो गई है। महिलाओं के साथ-साथ...

    IndianLetter Web_Wing 4 May 2021 3:59 PM
  • Read More
    हल्दी के लेप से अपनी त्वचा को बनाये और भी खूबसूरत

    फेस मास्क त्वचा की डेड स्किन को हटा कर उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। बाजार...

    IndianLetter Web_Wing 3 May 2021 3:35 PM
  • Read More
    इस तरह से अपने नाखूनों के रूखेपन से पाए छुटकारा

    कई लोगों को नाख़ून रूखे होने की समस्या रहती है, जिससे वे परेशान होने लगते है, अगर...

    IndianLetter Web_Wing 2 May 2021 3:56 PM
  • Read More
    चेहरे में पिम्पल की परेशानी बढ़ा देती है ये आदते, इनसे बचे

    चेहरे में पिम्पल कई करने से हो सकते है लेकिन ज्यादातर पाया गया है की अनियमित खानपान...

    IndianLetter Web_Wing 1 May 2021 3:29 PM
  • Read More
    गुड़हल के फूल से बालों को इस तरह बनाये काले, घने और चमकदार

    ज्यादातर लोग बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है...

    IndianLetter Web_Wing 30 April 2021 3:33 PM
  • Read More
    अपनी सुन्दरता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    आज की इस माॅर्डन लाइफ मे कौन नहीं चाहता की वह सुन्दर दिखे और इसी सुन्दरता को...

    IndianLetter Web_Wing 29 April 2021 2:44 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • ओटीटी प्लेटफार्म ‘उल्लू’ से ठगी करने वाली जालसाज हिना की जमानत याचिका खारिज
    अपराध27 August 2021 3:13 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM

Entertainment

  • बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहार, इस मशहूर संगीत निर्देशक का हुआ निधन
    मनोरंजन7 May 2021 12:50 PM
  • पाकिस्तानी सिंगर एक्टर अली जफर ने वीडियो मैसेज में भारत के लोगों के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया किया शेयर
    मनोरंजन6 May 2021 12:29 PM
  • कोरोना से पीड़ित 22 लोगों की सोनू सूद ने बचाई जान, ऐसे किया ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम
    मनोरंजन5 May 2021 3:59 PM
  • डीप नेक ब्लू गाउन पहनकर मोनालिसा ने उड़ाए सबके होश, देंखे ये खूबसूरत तस्वीरें
    मनोरंजन4 May 2021 12:57 PM

Dharm

  • चंद्रायण व्रत से सभी पापों का होता है प्रायश्चित, चंद्रमा का बढता है प्रभाव
    धर्म7 May 2021 10:44 AM
  • 7 मई का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपने राशिफल
    राशिफल7 May 2021 6:40 AM
  • इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए आखिर क्यों सोना खरीदना होता है शुभ
    धर्म6 May 2021 10:10 AM
  • 6 मई का राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
    राशिफल6 May 2021 9:40 AM

Uttar Pradesh

  • सरफ़राज़ सैफ़ी बने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़, लॉन्चिंग की तैयारी पूरी
    उत्तरप्रदेश7 October 2021 5:18 PM
  • इन्ही बिजली अफसरों ने पहले पीएफ डुबोया, अब चुनाव से पहले यूपी की बिजली राजस्व प्रणाली चौपट करने की साज़िश
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:40 PM
  • अरबों के नए बिजली घोटाले की तरफ बढ़ रहा पावर कार्पोरेशन
    उत्तरप्रदेश6 September 2021 1:33 PM
  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया जारी, अवैध संपत्ति ध्वस्त कर रिकवरी में जुटी योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश7 August 2021 10:52 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations