बॉलीवुड के माचोमैन धर्मेद्र आज 81 बरस के हो गए हैं। उनका जन्म साल 1935 में पंजाब में हुआ था। धरम पाजी के जन्मदिन पर हम उनकी दुलर्भ तस्वीरें लेकर आए हैं।
ऐसी तस्वीर आपने शायद पहले कभी नहीं देखी होगी। इसमें धर्मेद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, दोनों बेटों बॉबी सनी और दोनों बेटियों विजेता और अजीता के साथ दिखाई दे रहे हैं।
हेमा मालिनी और धर्मेद्र। सुपरहिट फिल्म शोले के दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा और धर्मेद्र ने अपने वैवाहिक जीवन को दांव पर लगाकर हेमा का हाथ थाम लिया।
फिल्म सत्यकाम में धर्मेद्र और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने धमाल मचाया था।

दारा सिंह की तस्वीर के साथ धर्मेद्र। धरम पाजी को बॉलीवुड का ही-मैन भी कहा जाता था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS