• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

राशिफल

6 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

6 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल
IndianLetter Web_Wing
6 April 2021 5:24 AM

मेष: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सामाजिक कार्य को कर आप जनता के प्रिय बनेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। जमीन जायदाद के क्षेत्रों में भी आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात्रि तक सब सामान्य हो जाएगा, इससे परेशान ना हो। आपके पिताजी के आशीर्वाद के द्वारा आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है।

वृष: आज यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वह आप की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि से सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे, जो लोग व्यापार करते हैं, यदि वह साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जाने की सोच सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन धन के मामले में आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपका कहीं कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आपको अपनी नौकरी में इस बात का ध्यान अवश्य रखना होगा की आपकी कोई बात सामने वाले को बुरा ना लग जाए। आज आपको अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने खाने पीने पर भी ध्यान देना होगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अकारण छोटे छोटे भाई बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें तभी आप कड़ी मेहनत से ही अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन  वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएंगे। आज रात के समय आपकी किसी आध्यात्मिक महापुरुष से बहस हो सकती है। आप एक खुशमिजाज व्यक्तित्व हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति आप से संबंध रखने की चेष्टा रखेंगे।

सिंह: आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पुराने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपने आलस्य को छोड़ना होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। यदि पिछले कुछ समय से आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा और आपकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की सहायता भी कर सकते हैं, जिससे आपके मन को एक सुखद अनुभूति होगी। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है, जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह मशवरे में व्यतीत करेंगे।

तुला: आज का दिन आपके व्यवसाय के कार्यों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि आज आप उसमें व्यस्तता व भाग दौड़ के साथ अपने बिजनेस की नई नई रणनीतियों को सफल करने की कोशिश करेंगे। आज हो सकता है आपकी नौकरी में आपके ऊपर किसी बात का आरोप लगे, लेकिन परेशान ना हो। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सत्य करने में सफल रहेंगे। सायं काल के समय आज आपको वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट चपेट की संभावना बन रही है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए आमदनी से ज्यादा खर्चे की स्थिति रहेगी, इसलिए आपको सोच समझकर ही आगे बढ़ना है। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य से आज आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती मे व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की आवश्यकता होगी।

धनु: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने परिवार में चल रही कलह को समाप्त करना ही होगा, नहीं तो वह आपका मानसिक तनाव बनी रहेगी। यदि आज आप किसी बैंक या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है, उसे उतार पाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ा हुआ दिखेगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पूर्वजों की कुछ धन मिलने की भरपूर संभावना है। आज आपको अपने किसी साथी व सहयोगी को बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है क्योंकि उसका उल्टा ही असर होगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि का समय आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ पहुंचाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज  उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। यदि आप आज अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कोई कार्य करेंगे, तो आपको उत्तर सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में कुछ विघ्न का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस में आपको उत्तम लाभ पहुंचाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको आज ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष एवं जीवनसथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको बहुत लंबे समय से इंतजार था। सायंकाल के समय आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
 

Related Items6 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन
राशिफल
6 April 2021 5:24 AM
IndianLetter Web_Wing

Related Items6 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

More in राशिफल

  • Read More
    14 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, पढ़े अपना राशिफल

    14 अप्रैल 2021 का राशिफल मेष:- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी...

    IndianLetter Web_Wing 14 April 2021 5:30 AM
  • Read More
    13 अप्रैल 2021 का राशिफल: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जानिए अपना राशिफल…..

    13 अप्रैल 2021 का राशिफल आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के...

    IndianLetter Web_Wing 13 April 2021 4:36 AM
  • Read More
    12 अप्रैल का राशिफल: आज बड़ी मुसीबत से घिर सकते हैं इस राशि के लोग

    आज के समय में लोग राशिफल देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम...

    IndianLetter Web_Wing 12 April 2021 10:00 AM
  • Read More
    11 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल…

    आज का राशिफल :  1. मेष राशि:- कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के...

    IndianLetter Web_Wing 11 April 2021 5:40 AM
  • Read More
    10 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए कैसा है आज आपका भविष्यफल, पढ़े अपना राशिफल

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन...

    IndianLetter Web_Wing 10 April 2021 5:34 AM
  • Read More
    9 अप्रैल 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन….

    आज के इस बदलते दौर में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है, जो अपने दिन की शुरुआत...

    IndianLetter Web_Wing 9 April 2021 5:49 AM
  • Read More
    8 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल…

    1. मेष राशि:- आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल...

    IndianLetter Web_Wing 8 April 2021 4:41 AM
  • Read More
    7 अप्रैल 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल…

    आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल से...

    IndianLetter Web_Wing 7 April 2021 5:47 AM
  • Read More
    5 अप्रैल का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल….

    आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं, ऐसे में आज हम...

    IndianLetter Web_Wing 5 April 2021 5:39 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • लखनऊ: राजभवन और सिविल के 11-11 स्टाफ समेत 5600 से अधिक मिले कोरोना संक्रमित, 18 की गई जान
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 3:08 PM
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश कुलदीप को छुड़ाकर ले जाने वाले तीन बदमाशों को किया अरेस्ट
    दिल्ली14 April 2021 2:51 PM
  • सपा अध्‍यक्ष अखिलेश के बाद सीएम योगी भी हुए कोरोना पॉजिटिव
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 2:42 PM
  • सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट SUV के नाम पर कंपनियां नहीं कर रही बेस वैरिएंट का प्रोडक्शन, जानें क्या है वजह
    ऑटो14 April 2021 1:56 PM
  • Facebook पर गलती से भी न करें ये काम, नहीं तो अकाउंट हो सकता है ब्लॉक
    टेक-ज्ञान14 April 2021 1:52 PM

Entertainment

  • रुबीना दिलैक का नंबर वेबसाइट पर हुआ लीक, पति अभिनव किया ये काम
    मनोरंजन14 April 2021 1:09 PM
  • खेसारी लाल यादव से लेकर आम्रपाली दुबे तक, देखिए श्रद्धा से भरे ये देवी गीत
    मनोरंजन13 April 2021 12:22 PM
  • एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, क्वारंटीन दौरान सोशल मिडिया पर वीडियो की शेयर
    मनोरंजन12 April 2021 12:37 PM
  • प्रियंका चोपड़ा ने ‘बेटी’ डायना के साथ शेयर की फोटो, लिखा- मम्मी और मैं…
    मनोरंजन11 April 2021 11:28 AM

Dharm

  • अक्षय तृतीया: जानिए इस दिन सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ
    धर्म14 April 2021 6:43 AM
  • 14 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, पढ़े अपना राशिफल
    राशिफल14 April 2021 5:30 AM
  • जानिए आखिर क्यों गुड़ी पड़वा पर फहराते हैं ध्वज…
    धर्म13 April 2021 9:49 AM
  • 13 अप्रैल 2021 का राशिफल: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जानिए अपना राशिफल…..
    राशिफल13 April 2021 4:36 AM

Uttar Pradesh

  • लखनऊ: राजभवन और सिविल के 11-11 स्टाफ समेत 5600 से अधिक मिले कोरोना संक्रमित, 18 की गई जान
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 3:08 PM
  • सपा अध्‍यक्ष अखिलेश के बाद सीएम योगी भी हुए कोरोना पॉजिटिव
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 2:42 PM
  • योगी सरकार ने RT-PCR टेस्‍ट के घटाये रेट, बिस्‍तर के दाम भी किए निर्धारित
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 12:27 PM
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हुए कोरोना संक्रमित
    उत्तरप्रदेश14 April 2021 12:05 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations