आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 जनवरी का राशिफल।
22 जनवरी का राशिफल-
मेष- आज आपके लिए लाभप्रद समय है। स्वास्थ्य आपका ठीक चल रहा है लेकिन आज आप भावनाओं में बहकर झगड़ा कर सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा।
वृषभ- आज आप गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार शुरू हुआ है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
मिथुन- आज आपके प्रेम में सुधार हो गया। आपके लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से ठीक चल रहा है। आज आपको व्यापारिक दृष्टिकोण में बड़ा फायदा हो सकता है।
कर्क- आज आप किसी व्यर्थ जगह पर पैसा ना ही लगाएं। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। आज किसी को भला-बुरा ना कहे वरना आपको नुकसान हो सकता है।
सिंह- आज सकारात्मक राह खुलती दिख रहीं हैं। आज संतान पक्ष और प्रेम में रिस्क न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
कन्या- आज आपका मन अकारण चिंतित रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य और भाग्य साथ देने लगा है और प्रेम की स्थिति में बदलाव हो सकता है।
तुला- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्यम है।
वृश्चिक- आज आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार से धनार्जन होगा। इसके अलावा आपकी नौकरी में अच्छी स्थिति दिख रही है। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम मध्यम है लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।
धनु- आज आपके लिए स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ होगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज स्वास्थ्य मध्यम है और प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
मकर- आज आप थोड़ा संभलकर चलें। रिस्क न लें। आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और स्वास्थ्य मध्यम है। आज आपका व्यापार भी सुधर चुका है।
कुंभ- आज आपका मन आनंदित रहेगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। आज शारीरिक रूप से भी सब सही है और पारिवारिक स्थिति,प्रेम सब अद्भुत दिख रहा है।
मीन- आज आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS