कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 46वां दिन, पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 46वां दिन है। पार्टी सांसद राहुल गांधी  ने कर्नाटक के रायचूर के यरमारस गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की 7 सितंबर को हुई शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई। यह यात्रा 3570 किमी लंबी दूरी तय कर कश्मीर में खत्म होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने  45वें दिन रायचूर जिले के येरागेरा गांव से पदयात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Jodo Yatra आज तेलंगाना पहुंचेगी

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे तेलंगाना में प्रवेश करेगी।पदयात्रा महबूबनगर के गुडबेल्लूर से होकर गुजरेगी। यहीं पर यात्रा का विश्राम होगा।

तीन दिन का होगा विश्राम

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक यानी 24 से 26 अक्टूबर का तक विश्राम रहेगा। पदयात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर से होगी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

दिवाली के मौके पर नहीं होगी यात्रा

जयराम रमेश ने बताया कि दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को पदयात्रा नहीं होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

Pmc Publish

Learn More →