जम्मू: भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं है। सीमाओं पर जल्द ही अमरीकी होवित्जर तोपें तैनात की जा सकती हैं। भारत और अमरीका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के मसौदे पर जल्द ही हस्ताक्षकर कर सकते हैं।
इन तोपों की खासियत यह है कि यह हाईटैक तोप एक सेकेंड में दो से पांच राउंड फायर कर सकती है। इसकी रेंज 25 किलोमीटर है और अगर इसमें थोड़ा बदलाव किया जाए तो यह 75 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
भारत और अमरीका के बीच इन तोपों का करीब पांच हजार करोड़ रु पये का सौदा होगा। होवित्जर तोपों की खरीद भारत सरकार मेक इन इंडिया के तहत कर रही है और इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने एम 777 तोपों की खरीद हेतु फाइल को मंजूरी भी दे दी है।
बोफोर्स तोपों की खरीद के बाद अब यह तोपें रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा सौदा मानी जा रही हैं। इनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में की जा सकती है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS