आगरा– होली पर तेज म्यूजिक के साथ मस्ती करने और धमाल मचाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। होली पर धमाल की तैयारी कर रहे लोगों की मंशा पर पुलिस ने नये फरमान ने पलीता लगा दिया है।
दरअसल आचार संहिता लगने के बाद लोगों को लगा था की पुलिस अब कुछ दिन बिना किसी दबाव के काम करेगी पर यूपी पुलिस के लिए अपने दम पर काम करने की हिम्मत शायद नही जुटा पा रही है या बचना चाहती है ,तभी तो आगरा की पुलिस ने किसी भी पचड़े में फसने से बचने के लिए तानाशाही भरा फरमान जारी कर दिया है। इसमें होली पर म्यूजिक साउंड डीजे आदि पूर्णतया बंद रखने का फरमान जारी कर दिया है!
बता देंं की आज थाना न्यू आगरा से एक आदेश जारी किया गया है की होली भाई चारे और हर्षोल्लास का पर्व है और डीजे और साउंड के कारण अक्सर इस त्यौहार पर व्यवधान हो जाता है, इसलिए होली पर साउंड डीजे बजाना और किराए पर देना तक मना है|
पुलिस के इस तानाशाही फरमान के खिलाफ जहाँ भाजपा ने विरोध करने की ठान ली है तो वहीँ सपा बैक फुट पर नजर आ रही है|बसपा का विरोध सीधा सादा सा है और आम आदमी जबरदस्त परेशान है।
इस प्रकरण में भाजपा सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने कहा की भाई चारे के त्यौहार पर पुलिस तानाशाही कर रही है। अगर यह आदेश लागू हुआ तो भाजपा इसका पुर जोर विरोध करेगी|भाजपा इस आदेश के पीछे किसी पर आरोप लगा कर चुनावी रोटियाँ नहीं सेकना चाहती पर अगर यह आदेश लाग हुआ तो वरोध जरुर होगा।
सपा शहर अध्यक्ष से जब इस प्रकरण पर प्रतिक्रया मांगी गयी तो पहले तो उन्होंने शहर से बहार होने और जानकारी न होने की बात कही पर जब उनसे आदेश की जानकारी देकर विचार पूछे गए तो उन्होंने आचार संहिता का बहाना बनाते हुए बोलने से मना कर दिया।
बसपा नेता राजवीर ने कहा की यह अन्याय कोई नया नही है |दोनों क्या अब तो जनता को परेशान करने पर तुल गयी हैं ऐसे में बहन जी ही एकमात्र इलाज हैं।
फिलहाल पुलिस का यह आदेश सोशल साइट्स की दुनिया में सरकार और पुलिस की जबरदस्त फजीहत करवा रहा है। इस सम्बन्ध में एसएसपी एसपी सिटी और एसओ से प्रतिक्रिया की कोशििश की गई, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ।
Facebook
Twitter
Google+
RSS