प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब ग्लोबल होने की बारी है सोनम कपूर की। सोनम को हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी, यूटीए ने साइन कर लिया है और उन्होंने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तलाश भी शुरू कर दी है।
बिकिनी में हॉट दिखने से ये हसीनाएं हुई फेल
सोनम कपूर का कहना नही बन सकती मै उन बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी
हॉलीवुड जाने के सवालों पर सोनम ने कहा कि मैंने यूटीए के साथ साइन क्या कर लिया लोगों ने यही कहना शुरू कर दिया ”ऑह ये हॉलीवुड जा रही हैं।”
सोनम ने कहा फिल्मों के चयन करने का पैमाना उनका अब भी वही रहेगा। मैं अब भी वैसे ही रोल की तलाश में हूं जैसे रोल की तलाश मैं बॉलीवुड में करती हूं। मैं हॉलीवुड में भी अच्छे रोल करना चाहती हूं। मेरे लिए इंडस्ट्री मायने नहीं रखती, मेरे लिए बस रोल मायने रखते हैं, चाहे वो चीन के ही क्यों न हों।
दीपिका और प्रियंका के हॉलीवुड करियर पर बात करते हुए सोनम ने कहा कि वो दोनों काफी अच्छा कर रही हैं। इन दोनों जैसे मुकाम तक पहुंच पाना काफी मुश्किल है। सोनम ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इन जैसे स्टैंडर्ड तक पहुंच पाऊंगी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS