इस्लामाबाद| पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादियों ने एक सेना के अड्डे के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दो पाकिस्तानी जवानों की भी जान गई।
आत्मघाती हमले में 14 जवान हुए घायल
सेना ने एक बयान में कहा कि यह आत्मघाती हमला था और इसमें आर्मी के 14 जवान घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान के एक धड़े जमात-उल-अहरार ने ली है। हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे मोहमंद कबायली क्षेत्र में गलानी कैंप पर हुआ।
बयान में कहा गया है कि हमलावर कैंप में घुसना चाहते थे। उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच वे मस्जिद तक पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में रंगरूट व स्थानीय बाशिंदे मौजूद थे। हमले के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं हेलीकॉप्टर से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS