• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

राजनीति

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी का समर्थन

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी का समर्थन
Desk
22 October 2016 9:41 PM

न्यूयॉर्क : भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पाबंदी लगाने की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें देश में काम करने की इजाजत देकर भारतीय लोगों की चेतना को कमजोर नहीं किया जा सकता।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से यहां आयोजित ‘भारत एवं पाकिस्तान : एक उप-महाद्वीपीय मामला’ शीर्षक वाले एक सम्मेलन में स्वामी ने कहा, ‘आज हम ऐसी स्थिति में हैं जिसमें हमें देश के दिमाग को इस बात के लिए तैयार करना है कि भविष्य में ऐसी संभावना पैदा हो सकती है कि हमें युद्ध करना पड़े। हम पहले ही पाकिस्तान के साथ चार बार युद्ध कर चुके हैं, यह कोई असाधारण बात नहीं है।’

उन्होंने सम्मेलन में कहा, ‘लोगों के दिमाग को तैयार करने के लिए हम सिनेमा कलाकारों और क्रिकेट खिलाड़ियों को हमारे देश आकर खेलने नहीं दे सकते। हम ऐसा नहीं होने दे सकते। जिस दिन पाकिस्तान में सामान्य स्थिति होगी हम क्रिकेट और सिनेमा फिर से शुरू करने वाले पहले देश होंगे।’

स्वामी ने कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि यह हुआ तो हम अपने पास उपलब्ध साधनों से पलटवार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘देश का मूड मैं जो देख रहा हूं, वह पिछले कुछ सालों में सख्त हुआ है और यह ऐसी जगहों पर दिख रहा है जहां कई लोग सोचते थे कि हम वहां दखल नहीं देंगे। उदाहरण के तौर पर – भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का नहीं आना। लेकिन देश में ऐसा मूड है कि वे नहीं चाहते कि पाकिस्तान को लेकर हमारे रवैये में नरमी आए।’

स्वामी ने कहा, ‘बातचीत से निकलने वाले हल और वार्ता के लिए यह अंधकारमय तस्वीर है। हम इस चेतना को कमजोर नहीं पड़ने देंगे क्योंकि यदि आपको किसी चीज के लिए तैयार होना है तो आप चेतना को कमजोर नहीं होने दे सकते, लिहाजा ‘नाच-गाने’ के इस कारोबार को इसकी भेंट चढ़ना होगा।’

भाजपा सांसद ने कहा कि सामान्य तौर पर राजनीतिक लड़ाई में किसी को संस्कृति एवं कला पर ऐतराज नहीं करना चाहिए, लेकिन भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए, जिसमें हम युद्ध जैसी स्थिति में नहीं हैं लेकिन गलती से युद्ध की आशंका है। लिहाजा, हमें तैयार रहना होगा।

सम्मेलन में एक छात्र ने स्वामी का विरोध किया जब उन्होंने टिप्पणी की कि अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य बलों की ओर से किए गए मोसुल हमले के बाद आईएसआईएस के कई सदस्य अब पाकिस्तान में पनाह लेने की सोच रहे हैं।

स्वामी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र का रूख करने के अलावा भारत ने एक और गलती की और वह यह कि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि कश्मीर की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के साथ कोई चर्चा नहीं होगी। अब सिर्फ इस बात पर चर्चा होगी कि आतंकवाद कैसे खत्म किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व अपनी थलसेना और आईएसआई को अनुशासित करने के लिए कदम नहीं उठाएगा और पाकिस्तान में खुलेआम रह रहे सभी आतंकवादियों का सफाया नहीं करेगा, मेरा मानना है कि भारत की किसी भी सरकार के लिए उसके साथ व्यापक वार्ता करना संभव नहीं होगा।’

स्वामी ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तौर पर सामान्य स्थिति ऐसी चीज है जिसे हम भारत के लोग अर्थहीन मानते हैं और इसलिए इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान में निर्वाचित सरकार से बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उसका कोई वजन नहीं है, वे किसी फैसले को लागू करा पाने लायक ही नहीं हैं।’

-सौजन्य से भाषा!

Related Items
राजनीति
22 October 2016 9:41 PM
Desk

Related Items

More in राजनीति

  • Read More
    कोसी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    बिहार के कोसी क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के कई नेताओं ने रविवार...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 11:56 AM
  • Read More
    केरल में अप्रैल की इस तारीख से विधानसभा चुनाव का होगा आयोजन

    6 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के लिए चुनाव होंगे, चुनाव आयोग ने घोषणा की है।...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 11:58 AM
  • Read More
    बंगाल-असम सहित 5 राज्यों में चुनावी संग्राम, आज प्रेस वार्ता में चुनाव तारीखों की हो सकती है घोषणा

     पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है....

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 12:38 PM
  • Read More
    यूपी: ममता सरकार को चुनौती देने मालदा जाएंगे सीएम योगी, भाजपा करेगी करीब 1500 रैली

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहत के बीच बेहद सक्रिय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी के...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 12:48 PM
  • Read More
    कभी राहुल गांधी के ख़ास रहे अशोक तंवर अब कांग्रेस के खिलाफ बना रहे पार्टी, जानिए…..

    दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से छात्र राजनीति करते हुए कांग्रेस में बड़े ओहदे तक...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 11:21 AM
  • Read More
    दक्षिण भारत वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही यह बात

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारत की तुलना वाले बयान पर लगातार सवाल उठ...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 10:36 AM
  • Read More
    विधानसभा उपाध्यक्ष होगा भाजपा का, विश्वास सारंग ने कही यह बात

    विधानसभा अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से...

    IndianLetter Web_Wing 23 February 2021 11:14 AM
  • Read More
    मिलिट्री और राजनयिक स्तर पर 9 राउंड की बातचीत के बाद सुलझ चुका है मामला: राजनाथ सिंह

    भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 10वीं बैठक ख़त्म हो चुकी है. इस दौरान दोनों...

    IndianLetter Web_Wing 22 February 2021 12:16 PM
  • Read More
    बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता ने चुनाव से पहले थामा BJP का दामन, जानें- सांसद ने क्या कहा…

    पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही भाजपा की रणनीति बदल रही है। बंगाल...

    IndianLetter Web_Wing 21 February 2021 2:40 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • रेसिपी: जानिए स्वादिष्ट ‘मटर अप्पे’ बनाने की रेसिपी
    पकवान1 March 2021 5:00 PM
  • यदि इन प्रश्नों को नहीं पढ़ा तो फिर आपने….
    करियर1 March 2021 4:42 PM
  • यदि चूहों से हो गए है परेशान तो अपनाएं ये तरीका
    लाइफस्टाइल1 March 2021 4:36 PM
  • वज़न घटाने में मददगार है कड़ी पत्ता, जानिए इसके फायदे
    हेल्थ1 March 2021 4:26 PM
  • युवक ने बर्फ से बनाया 77 फीट लंबा सांप, देखने के बाद सभी के उड़े होश
    इधर उधर की1 March 2021 4:13 PM

Entertainment

  • अमिताभ बच्चन की सर्जरी सक्सेसफुल! फैंस को दिया धन्यवाद
    मनोरंजन1 March 2021 12:25 PM
  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग
    मनोरंजन27 February 2021 12:15 PM
  • अमेजन प्राइम की हेड अपर्णा पुरोहित को इलाहाबाद HC से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
    इलाहाबाद26 February 2021 3:30 PM

Dharm

  • इस दिन ऐसे करें पूजा, मनचाहे वर की होगीं प्राप्ति, पति को मिलती है लंबी आयु, जानिए शुभ मुहूर्त
    धर्म1 March 2021 9:59 AM
  • 1 मार्च 2021 का राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
    राशिफल1 March 2021 9:46 AM
  • काशी के कोतवाल काल भैरव, जानिए 5 रहस्य
    धर्म28 February 2021 9:06 AM
  • 2021 में शिवरात्रि, होली, होलिका दहन और रंगपंचमी कब है, जानिए
    धर्म28 February 2021 9:04 AM

Uttar Pradesh

  • मीरजापुर में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, शराब के अड्डे से एक हुआ गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश1 March 2021 3:05 PM
  • पीएम मोदी जुलाई में गोरखपुर खाद कारखाना का करेंगे उद्घाटन, प्रतिदिन 3850 MT यूरिया बनेगी
    उत्तरप्रदेश1 March 2021 3:01 PM
  • प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को घर वालों ने उतारा मौत के घाट, आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश1 March 2021 2:07 PM
  • प्रयागराज के संगम तट पर तीर्थ पुरोहितों की हुई सभा, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
    इलाहाबाद1 March 2021 2:01 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations