• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

भारत

सिंधु जल संधि पर मोदी की हाई लेवल मीटिंग, डोभाल भी रहे मौजूद

सिंधु जल संधि पर मोदी की हाई लेवल मीटिंग, डोभाल भी रहे मौजूद
Desk
26 September 2016 9:13 AM

नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने की रणनीति के तहत सिंधु जल नदी पर विकल्पों को आजमाना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र  मोदी के आवास पर जल संधि पर समीक्षा के लिए अहम बैठक बुलाई। बैठक करीब एक घंटा चली। इस बैठक में विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। मोदी ने कल ये बैठक बुलाई थी।

हालांकि जल संसाधन मंत्री उमा भारती इस बैठक में शामिल नहीं थीं। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पीएम के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र शामिल थे। इसके अलावा इन दोनों मंत्रालयों के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में सिंधु जल संधि से जुड़े तमाम पहलुओं और विकल्पों पर चर्चा होगी। खबरों के मुताबिक सरकार संधि तोड़ने जैसा कदम तो नहीं उठााएगी लेकिन नदियों को जोड़ने सहित कुछ ऐसे विकल्पों पर विचार और चर्चा करेगी जिससे भारत के हितों को नुक्सान ना पहुंचे और पाकिस्तान को भी झटका लगे। अब तक भारत ने बेहद उदारता दिखाते हुए तीन नदियों का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान के लिए छोड़ रखा है।

सिंधु नदी पर आश्रित पाकिस्तान

SONAMARG, KASHMIR- OCTOBER 15:  The river Sindh flows through on October 15, 2012 in Sonamarg ,89km (55 miles) east of Srinagar, the summer capital of Indian administered Kashmir, India.  Sonamarg, or "Golden Meadow" is a popular tourist resort northeast of Srinagar, the summer capital of Indian administered Kashmir. Besides pine forests, gushing streams and snow-covered mountains, Thajiwas Glacier is a major attraction for tourists. Kashmir has been a contested land between nuclear neighbors India and Pakistan since 1947, the year both the countries attained freedom from the British rule. (Photo by Yawar Nazir/ Getty Images)

बता दें कि पाकिस्तान का एक बड़ा इलाका सिंधु नदी के पानी पर आश्रित है। विश्व बैंक की मध्यस्थता के बाद 19 सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता हुआ था।  तब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने इस समझौते पर मुहर लगाई थी। संधि के मुताबिक भारत पाकिस्तान को सिंधु, झेलम, चिनाब, सतलुज, व्यास और रावी नदी का पानी देगा। मौजूदा समय में इन नदियों का 80 फीसदी से ज्यादा पानी पाकिस्तान को ही मिलता है।

अगर भारत ने इन नदियों का पानी पाकिस्तान को देना बंद कर दिया तो पाकिस्तान की कृषि और जल आधारित उद्योग-धंधे चौपट हो जाएंगे क्योंकि पाकिस्तान की आधी से ज्यादा खेती इन्हीं नदियों के पानी पर निर्भर है। हालांकि सिंधु जल संधि तोड़ने के मुद्दे पर जानकार एकराय नहीं हैं। ज्यादातर का मानना है कि ये समझौता पिछले 56 साल से बगैर किसी रुकावट के जारी है। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के रिश्ते कई बार बद से बदतर हुए, लेकिन सिंधु जल संधि पर कोई असर नहीं पड़ा।

सिंधु जल संधि के बाद भारत पाकिस्तान के बीच 3 युद्ध हुए। दोनों देशों के बीच पहली जंग 1965 में हुई।  1971 में बांग्लादेश की आजादी की जंग हुई और 1999 में करगिल युद्ध। इस दौरान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने कई बार हिंदुस्तान को दहलाने की भी कोशिश की।

2001 में भारतीय संसद पर आतंकी हमला,  2008 में 26/11 आतंकी हमला, जिसे 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था।  गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला समेत कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ है, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी सिंधु जल संधि बदस्तूर कायम रही।

इन हमलों के बाद भी सिंधु जल संधि बरकरार रही हालांकि 2002 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इस संधि को खत्म करने की मांग जरूर उठी थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। जानकारों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे एकतरफा फैसले से तोड़ पाना आसान नहीं। अगर ऐसा किया गया तो दुनिया के सामने यह संदेश जाएगा कि भारत कानूनी तौर पर लागू संधि का उल्लंघन कर रहा है। जानकारों के मुताबिक दोनों देश आपसी सहमति से इस संधि में बदलाव कर सकते हैं या नई शर्तों पर नया समझौता बना सकते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा नामुमकिन है।

 

Related Items
भारत
26 September 2016 9:13 AM
Desk

Related Items

More in भारत

  • Read More
    किसानों को इससे बेहतर प्रस्‍ताव नहीं दे सकती सरकार : केंद्रीय कृषि मंत्री

    केंद्र सरकार ने साफ कह दिया है कि इससे बेहतर प्रस्ताव वो किसानों को नहीं दे सकते...

    IndianLetter Web_Wing 23 January 2021 10:38 AM
  • Read More
    देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मामले घटे

    देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में एक तरफ कोरोना...

    IndianLetter Web_Wing 22 January 2021 11:28 AM
  • Read More
    देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 13 हजार से ज्यादा नए मामले, बढ़ी रिकवरी दर

    देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों की बात...

    IndianLetter Web_Wing 20 January 2021 10:24 AM
  • Read More
    भारत बायोटेक ने अपनी वैक्‍सीन को लेकर जारी की ये चेतावनी, कहा- इन लोगों को टीका नहीं लेना चाहिए

    देश में शनिवार से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। ऐसे में सीरम की कोविशिल्‍ड और भारत...

    IndianLetter Web_Wing 19 January 2021 10:53 AM
  • Read More
    अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 और सूरत मेट्रो रेल परियोजना का PM मोदी करेंगे भूमिपूजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 और सूरत मेट्रो...

    IndianLetter Web_Wing 18 January 2021 11:03 AM
  • Read More
    1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हुए रेलवे अफसर समेत तीन लोग

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की...

    IndianLetter Web_Wing 17 January 2021 5:54 PM
  • Read More
    गणतंत्र दिवस को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, जगह-जगह लगेंगे…

    गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय...

    IndianLetter Web_Wing 17 January 2021 4:28 PM
  • Read More
    इन शहरों से सीधे गुजरात पहुंच सकेंगे आप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन आठ ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवडिया को देश के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने वाली आठ...

    IndianLetter Web_Wing 17 January 2021 12:45 PM
  • Read More
    देश में बर्ड फ्लू के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने दिए ये निर्देश

    केंद्र सरकार ने घोषणा की कि देश बर्ड फ्लू के प्रकोप को प्रभावी रूप से नियंत्रित कर...

    IndianLetter Web_Wing 16 January 2021 10:28 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • मुख्यमंत्री ने किया नोएडा के सेक्टर 21-ए में नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 6:22 PM
  • मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया हुनर हाट का शुभारंभ
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 6:16 PM
  • कटहल बिरयानी बनाने की जानिए ये स्पेशल रेसिपी
    पकवान23 January 2021 5:48 PM
  • SSC CHSL टियर-1 2019 की उत्तर कुंजी हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    करियर23 January 2021 5:11 PM
  • फैशन में आई बाढ़: पुरानी जींस से बना सनग्लास हो रहा वायरल, देंखे वीडियो
    इधर उधर की23 January 2021 4:59 PM

Entertainment

  • आज वरुण और नताशा की शादी के है ये फंक्शन्स, मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा लगाएंगी मेहंदी
    मनोरंजन23 January 2021 12:43 PM
  • ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में आने वाले हैं नजर
    मनोरंजन22 January 2021 12:55 PM
  • तांडव पर धार्म‍िक भावनाओं को आहत करने लगा आरोप, निर्माताओं से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची यूपी पुलिस
    मनोरंजन20 January 2021 12:05 PM
  • बिग बॉस-14: राखी सावंत का खुलासा- मैंने एग फ्रोजन करा लिए हैं, चाहे तो अभिनव डोनर बन सकते हैं
    मनोरंजन19 January 2021 12:22 PM

Dharm

  • यदि स्वप्न में दिखाई देती है ये चीजे, तो समझ लीजिये जल्द होने वाली है आपकी शादी
    धर्म23 January 2021 9:49 AM
  • 23 जनवरी का राशिफल : जाने क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे
    राशिफल23 January 2021 5:46 AM
  • जीवन में पाना चाहते है सफलता तो इन आदतों से रहें दूर
    धर्म22 January 2021 10:22 AM
  • 22 जनवरी का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल
    राशिफल22 January 2021 9:47 AM

Uttar Pradesh

  • मुख्यमंत्री ने किया नोएडा के सेक्टर 21-ए में नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 6:22 PM
  • मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया हुनर हाट का शुभारंभ
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 6:16 PM
  • गाजीपुर में एक तरफा प्रेम में युवक ने धारदार हथियार से किशोरी को किया घायल, मौके से हुआ फरार
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 3:40 PM
  • गोरखपुर विश्‍वविद्यालय की बीएड-एमएड मान्यता समाप्त करने की नोटिस जारी
    उत्तरप्रदेश23 January 2021 3:33 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations