• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

कारोबार

सायरस की विदाई के बाद बड़े बदलावों की तैयारी में टाटा

सायरस की विदाई के बाद बड़े बदलावों की तैयारी में टाटा
Desk
25 October 2016 5:52 PM

टाटा संस के अंतरिम अध्यक्ष रतन एन. टाटा ने मंगलवार को समूह की कंपनियों में संभावित बदलाव के संकेत दिए और उन्होंने समूह की कंपनियों से “संबंधित बाजार में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने तथा शेयरधारकों का रिटर्न बढ़ाने” पर ध्यान देने की गुजारिश की। टाटा ने समूह की कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, “कंपनियों को बाजार में अपनी स्थिति और प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देना चाहिए, न कि उन्हें अपने अतीत के साथ तुलना करनी चाहिए। कंपनियों की कोशिश बाजार का नेतृत्व करने की होनी चाहिए, न कि अनुसरणकर्ता बनने की।”

उन्होंने समूह की कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व से ‘नेतृत्व में परिवर्तन से चिंतिंत हुए बिना’ संबंधित कारोबार पर ध्यान देने को कहा। साइसस पी. मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद टाटा संस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के एक दिन बाद रतन टाटा का यह पहला बयान है। उन्होंने कहा, “किसी संस्था को उसके लोगों से अधिक बड़ा होना चाहिए। मुझे आप सब पर गर्व है कि इस समूह का निर्माण हम साथ मिलकर कर रहे हैं।”

कंपनियों के कामकाज में संभावित परिवर्तन की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही पहलों का मूल्यांकन किया जाएगा और जिन्हें जारी रखने की आवश्यकता होगी, उन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को आश्वस्त किया, “अगर कोई बदलाव होगा, तो पहले आपसे चर्चा की जाएगी।”

टाटा ने कहा कि उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष का पद “स्थिरता और निरंतरता के लिए स्वीकारा, ताकि कामकाम में कोई व्यवधान न पड़े।” उन्होंने आश्वस्त किया कि यह अल्पकालिक व्यवस्था है और नया नेतृत्व शीघ्र स्थान ग्रहण करेगा। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में टाटा संस समूह ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी बोर्ड ने मिस्त्री की जगह रतन एन. टाटा को कंपनी का अंतरिम अध्यक्ष चुना है।

बोर्ड ने इसके अलावा नए अध्यक्ष की खोज के लिए एक चयन समिति का गठन किया है, जिसमें रतन एन. टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और लार्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं। यह समिति कंपनी के नियमानुसार चार माह में अध्यक्ष का चयन कर लेगी।

48 वर्षीय मिस्त्री आयरलैंड के निवासी हैं और चार साल पहले दिसंबर 2012 में वे टाटा संस के अध्यक्ष बने थे। मिस्त्री ने हालांकि आधिकारिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

शापूरजी पालोनजी समूह के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “न तो एसपी समूह और न ही साइरस मिस्त्री ने अभी तक कोई बयान दिया है। फिलहाल परिस्थितियों का अध्ययन किया जा रहा है। इस स्तर पर मीडिया द्वारा मुकदमेबाजी की अटकलें लगाने का कोई आधार नहीं है।” कंपनी ने कहा कि जब जरूरी होगा तब इस पर बयान जारी किया जाएगा।

Related Items
कारोबार
25 October 2016 5:52 PM
Desk

Related Items

More in कारोबार

  • Read More
    पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान लोग कर रहे इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख, बीते कुछ महीनों में EV की सेल में आया उछाल

    भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतो में इजाफा देखा जा रहा है। कुछ शहरो में...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 3:01 PM
  • Read More
    वायदा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी की कीमत में भी आई कमी, जानें क्या हैं रेट

    सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:56...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 2:33 PM
  • Read More
    Citroen C5 Aircross की भारत में बुकिंग हुई शुरू, जानिए इस कार से जुड़ी ये खास बातें

    देश में नए वाहनों को लॉन्च करने का सिल​सिला जारी है। इस साल कई विदेशी कंपनियां भारत...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 12:48 PM
  • Read More
    वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं रेट

    वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 12:16 PM
  • Read More
    Upcoming Mahindra SUV’s: महिंद्रा लेकर आ रही है नई Scorpio और XUV500, बड़े बदलाव के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत में अपनी दो दमदार एसयूवी Scorpio और Xuv500 के...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 1:24 PM
  • Read More
    वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानें क्या हैं रेट

    सोने एवं चांदी के वायदा दाम में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 12:47 PM
  • Read More
    सोने में आई गिरावट, चांदी के भाव भी टूटे, जानिए क्या हैं कीमतें

    बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 1:47 PM
  • Read More
    Top 5 CNG Cars 2021: ये हैं भारत की सबसे पॉपुलर सीएनजी कारें, हर महीने करती हैं हजारों रुपये की बचत, देंखे लिस्ट

    देश में पिछले एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में कार ओनर्स...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 1:17 PM
  • Read More
    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर हुई बढोत्तरी, जानिए क्या है दाम

    कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार रात क्रूड...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 12:41 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सभी प्राइवेट हॉस्पिटल्स को कोरोना वैक्सीन लगाने की मिली अनुमति
    टॉप समाचार3 March 2021 5:40 PM
  • कम समय में बनाए टेस्टी आलू की ये डिश
    पकवान3 March 2021 5:29 PM
  • उत्तर प्रदेश में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन
    करियर3 March 2021 5:18 PM
  • पूराने दाग धब्बों के निशान इस तरह से करें दूर
    लाइफस्टाइल3 March 2021 5:15 PM
  • अगर आप नहीं करते है सौफ का सेवन तो जान लें ये खास बात
    हेल्थ3 March 2021 5:11 PM

Entertainment

  • कंगना रनोट ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा, एक्ट्रेस के जींस विज्ञापन पर ट्वीटकर कही ये बात
    मनोरंजन3 March 2021 2:09 PM
  • बॉबी देओल को मिला बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड, कहा- ‘कभी हार नहीं माननी चाहिए’
    टॉप समाचार2 March 2021 11:46 AM
  • अमिताभ बच्चन की सर्जरी सक्सेसफुल! फैंस को दिया धन्यवाद
    मनोरंजन1 March 2021 12:25 PM
  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM

Dharm

  • 10 मार्च को है इया माह का पहला प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
    धर्म3 March 2021 9:04 AM
  • 3 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
    राशिफल3 March 2021 6:15 AM
  • इस महाशिवरात्रि को अपनाएं ये उपाय, महादेव जल्द होंगे प्रसन्न
    धर्म2 March 2021 9:18 AM
  • 2 मार्च का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल
    राशिफल2 March 2021 6:45 AM

Uttar Pradesh

  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी बच्चों को दुलारा और फल खिलाया, अन्नप्राशन व गोदभराई दिए गिफ्ट
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 4:22 PM
  • अब पंचायत चुनाव के लिए भी पन्ना प्रमुख बनाएगी बीजेपी, गांव-गांव होंगी बैठकें
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 3:47 PM
  • आल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोसिएशन ने दिए राजकीय बालिका इंटर कालेज को सीलिंग पंखे
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 3:28 PM
  • कानपुर के सिपाही ने जान की बाजी लगाकर बचाई एक मासूम की जान, एडीजी व डीआईजी करेंगे सम्मानित
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 3:21 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations